नई दिल्ली: अडानी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) ने 30 सितंबर, 2026 को समाप्त दूसरी तिमाही और छमाही के वित्तीय परिणामों की आज घोषणा की।वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में EBITDA में मजबूत वृद्धि पिछले कई वर्षों में किए गए निवेशों के परिपक्व होने को दर्शाती है। कंपनी के कई कारोबार बड़े स्तर पर पहुंच चुके हैं और पूंजी निवेश को वास्तविक आय वृद्धि में बदल रहे हैं। यह प्रदर्शन कंपनी के विविधीकृत कारोबारी पोर्टफोलियो की मजबूती और उसकी विकास क्षमता को रेखांकित करता है। मजबूत परिचालन बुनियादी आधार, परिसंपत्तियों के बढ़ते परिपक्वता स्तर और हाल ही में चालू की गई ANIL मॉड्यूल लाइन की क्षमता में वृद्धि के साथ, AEL इस विकास गति को आगे भी बनाए रखने की बेहतर स्थिति में है।
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा, “हम ऐसे दौर में जी रहे हैं, जहां बदलाव इतनी तेजी से हो रहे हैं कि हमारी महत्वाकांक्षाओं का दायरा लगातार बढ़ना चाहिए। अडानी एंटरप्राइजेज ने एक ऐसी क्षमता विकसित की है, जिसके तहत वह लगातार बड़ी और जटिल प्रतिबद्धताओं को अपने विभिन्न कारोबारों में व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन में बदल रही है। एकीकृत ऊर्जा, हवाई अड्डों और AI इकोसिस्टम में हमारा निवेश इसके हालिया उदाहरण हैं। शायद हमारी क्रियान्वयन क्षमता की सबसे बड़ी पुष्टि घरेलू और वैश्विक निवेशकों का वह भरोसा है, जो वे अत्यधिक अस्थिरता के बीच भी हमारे साथ साझेदारी करके लगातार जता रहे हैं। भारत को आगे बढ़ाने वाले अनुकूल कारक जैसे-जैसे मजबूत हो रहे हैं, हमारा मानना है कि हम भविष्य में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए पहले से कहीं बेहतर स्थिति में हैं। हमें भारत के भविष्य पर पूरा भरोसा है और इसी कारण अपनी विकास यात्रा को लेकर भी हम आश्वस्त हैं।”









