Be Ahead With Economy And Policy Updates
Be Ahead With Economy And Policy Updates
भारत नीति व्यापार और अर्थव्यवस्था से जुड़ा समाचार मंच है, जिसे रणनीतिक समाचार प्रस्तुति, ब्रांड पोजिशनिंग, प्रचार-प्रसार और अभियानों में दो दशक के अनुभव वाले विशिष्ट पेशेवरों के समूह द्वारा विकसित और संचालित किया जाता है। आप अपने आस-पास के न्यूज/ख़बरों को हमें भेज सकते हैं. इस लोकतान्त्रिक समाचार मंच पर हम उसे जगह प्रदान करेंगे। यह समाचार मंच न केवल आपके अधिकारों की रक्षा करता है बल्कि एक विविधतापूर्ण लोकतंत्र के निर्माण में भी मदद करता है.
विशेषताएं
नागरिक पत्रकारिता : यह समाचार मंच समाज के सभी वर्ग के लोगों को समाचार बनाने की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करती है। नागरिकों को अपनी खुद की ख़बरें प्रस्तुत करने की अनुमति देकर नागरिक पत्रकारिता की संस्कृति को बढ़ावा देता है. यहाँ आम नागरिक खबरों की विविधता को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाता है।
मल्टीमीडिया सबमिशन : आम नागरिक किसी भी मौजूदा मुद्दे पर वीडियो, फोटो और लिखित रिपोर्ट हमें भेज सकते हैं.
संपादकीय निरीक्षण : भारत नीति आम नागरिक के ख़बरों को महत्ता देती है, लेकिन अपनी संपादकीय टीम के माध्यम से गुणवत्ता और विश्वसनीयता बनाए रखती है। छपने वाली ख़बरों को पत्रकारिता के मानकों से गुजरना पड़ता है।
समावेशिता और प्रतिनिधित्व : यह मंच समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की खबरों को जगह देने के लिए प्रतिबद्ध है. यह सुनिश्चित करता है कि भारत के सभी वर्गों की आवाज़ सुनी जाए।
तत्काल समाचार अपडेट : भारत नीति अपने दर्शकों को वर्तमान के सभी मुद्दों पर तत्काल जानकारी उपलब्ध कराता है।
अपनी ख़बरें हमें कैसे भेजें?
आप अपनी खबरें हमारे वेबसाइट के माध्यम से भारत नीति संपादकीय टीम को से भेज सकते हैं। यह प्रक्रिया आम नागरिकों के अनुकूल बनाई गई है। आप किसी भी खबर के नीचे वाले भाग में इसका विकल्प देख सकते हैं.
मल्टीमीडिया सामग्री अपलोड करें
आप अपनी ख़बरों से संबंधित वीडियो और फोटो जरूर अपलोड करें, जिससे इसकी प्रमाणिकता बनीं रहे.
भारत नीति ख़बरों की दुनिया को अधिक पारदर्शी और समावेशी बनाकर पत्रकारिता को पुनर्परिभाषित कर रही है। यह एक अनूठा मंच प्रदान करता है जहाँ आम नागरिक भी पत्रकार बन सकते हैं, और महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी अंतर्दृष्टि और अनुभव साझा कर सकते हैं। यह मंच न केवल पाठकों के लिए उपलब्ध न्यूज सामग्री में विविधता लाता है बल्कि समाचार रिपोर्टिंग में पारदर्शिता और जवाबदेही को भी बढ़ावा देता है।