Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बालाजी नुथालापडी को अंतरिम CEO नियुक्त किया

Balaji Nuthalapadi
Balaji Nuthalapadi

नई दिल्ली: इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल ने बैंक के पूर्णकालिक निदेशक (कार्यकारी निदेशक) के रूप में कार्यरत बालाजी नुथलापडी को अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड में कार्यकारी निदेशक के रूप में बालाजी नुथलापडी ने बैंक की डिजिटल क्षमताओं को बढ़ाने, प्रौद्योगिकी को उन्नत बनाने और परिचालन दक्षता में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़ने से पहले उन्होंने सिटी बैंक में 28 वर्षों तक काम किया। इस दौरान उन्होंने मैनेजिंग डायरेक्टर एवं इंडिया सिटी सॉल्यूशंस सेंटर्स के प्रमुख तथा इंडिया ऑपरेशंस एंड टेक्नोलॉजी के प्रमुख के रूप में सेवाएं दीं। उन्होंने एशिया और ईएमईए के विभिन्न क्षेत्रों में एसेट सेल्स, वेल्थ मैनेजमेंट, री-इंजीनियरिंग, कंज्यूमर ऑपरेशंस एंड टेक्नोलॉजी तथा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर के नेतृत्व जैसे क्षेत्रों में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं। इस दौरान उन्होंने भारत में सिटी के वैश्विक केंद्रों के विस्तार का नेतृत्व किया।

यह नियुक्ति बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ पी. एन. वासुदेवन के इस्तीफे के बाद की गई है। बालाजी नुथलापडी की नियुक्ति आरबीआई की मंजूरी मिलने की तारीख से या आरबीआई द्वारा निर्धारित किसी अन्य तारीख से प्रभावी होगी। इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड ने अपने हितधारकों और निवेशकों को आश्वस्त किया है कि यह बदलाव सुचारू और निर्बाध तरीके से होगा, जिससे स्थिरता बनी रहेगी।

निदेशक मंडल ने पी. एन. वासुदेवन के कार्यकाल के दौरान बैंक में उनके अमूल्य योगदान, उत्कृष्ट नेतृत्व और समर्पित सेवाओं के लिए गहरी सराहना और आभार व्यक्त किया है। अंतरिम सीईओ की नियुक्ति के लिए आरबीआई की मंजूरी मिलने के बाद और पी. एन. वासुदेवन के साथ परामर्श करके बैंक उनके कार्यमुक्त होने की तारीख तय करेगा।

निदेशक मंडल ने पी. एन. वासुदेवन के उत्तराधिकारी की पहचान करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। बैंक लागू नियामकीय आवश्यकताओं के अनुसार आरबीआई को अपनी सिफारिश सौंपेगा।

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड अपनी रणनीतिक प्राथमिकताओं, कारोबारी उद्देश्यों और समावेशी, जिम्मेदार एवं ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के अपने मिशन के प्रति प्रतिबद्ध है। बैंक अपने ग्राहकों के साथ संबंधों को मजबूत करने, अपनी पहुंच का विस्तार करने और सभी हितधारकों के लिए सतत मूल्य सृजित करने पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Follow Us

Related News