नई दिल्ली: सोलर सॉल्यूशंस, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और ईवी चार्जिंग सॉल्यूशंस की अग्रणी निर्माता कंपनी सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने 30 सितंबर, 2026 को समाप्त तिमाही और छमाही के लिए अपने अलेखापरीक्षित वित्तीय परिणामों की घोषणा की है।
Q2 FY2026-27 का वित्तीय प्रदर्शन
स्टैंडअलोन (Standalone)
-
कुल राजस्व: Q2 FY27 में कुल राजस्व 15,882.34 लाख रुपये रहा, जो Q2 FY26 के 10,292.63 लाख रुपये की तुलना में 31% अधिकहै।
-
सकल लाभ: सकल लाभ 42% बढ़कर Q2 FY27 में 3,632.99 लाख रुपये हो गया, जबकि Q2 FY26 में यह 2,250.62 लाख रुपये था।
-
EBITDA: EBITDA में 7% की वृद्धि दर्ज की गई और यह Q2 FY27 में 1,997.72 लाख रुपये रहा, जबकि Q2 FY26 में 974.18 लाख रुपये था।
-
कर पूर्व लाभ (PBT): कर पूर्व लाभ 23% बढ़कर Q2 FY27 में 1,090.35 लाख रुपये हो गया, जबकि Q2 FY26 में यह 310.45 लाख रुपये था।
-
कर पश्चात लाभ (PAT): कर पश्चात लाभ Q2 FY27 में 837.33 लाख रुपये रहा, जो Q2 FY26 के 227.23 लाख रुपये की तुलना में 51% अधिक है।
कंसोलिडेटेड (Consolidated)
-
कुल राजस्व: कुल राजस्व 82% बढ़कर Q2 FY27 में 16,882.76 लाख रुपये रहा, जबकि Q2 FY26 में यह 10,765.69 लाख रुपये था।
-
सकल लाभ: सकल लाभ में 54% की वृद्धि दर्ज की गई और यह Q2 FY27 में 4,359.83 लाख रुपये रहा, जबकि Q2 FY26 में 2,362.55 लाख रुपये था।
-
EBITDA: EBITDA 97% बढ़कर Q2 FY27 में 2,360.34 लाख रुपये हो गया, जबकि Q2 FY26 में यह 744.66 लाख रुपये था।
-
कर पूर्व लाभ (PBT): कर पूर्व लाभ 18% बढ़कर Q2 FY27 में 1,256.12 लाख रुपये रहा, जबकि Q2 FY26 में यह 52.93 लाख रुपये था।
-
कर पश्चात लाभ (PAT): सहयोगी कंपनियों के लाभ में हिस्सेदारी के बाद कर पश्चात लाभ Q2 FY27 में 974.65 लाख रुपये रहा, जबकि Q2 FY26 में यह 39.51 लाख रुपये था। इस प्रकार इसमें 21% की वृद्धि दर्ज की गई।
सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रमन भाटिया ने कहा, “यह तिमाही विकास, नए अवसरों की तलाश और हमारी यात्रा में महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिहाज से खास रही है। कंपनी के कारोबारी प्रदर्शन और हमारे प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में उभर रहे अवसरों, दोनों में सकारात्मक गति देखकर हम प्रसन्न हैं।
हमने नए उत्पादों और समाधानों को पेश करके अपने पोर्टफोलियो को लगातार मजबूत किया है। इसके साथ ही नवाचार, प्रौद्योगिकी और विनिर्माण क्षमताओं पर अपना ध्यान आगे बढ़ाया है। ये प्रयास बाजार की बदलती जरूरतों के अनुरूप बने रहने और ग्राहकों को अधिक मूल्य प्रदान करने वाले समाधान विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
आने वाले अवसरों और एक संगठन के रूप में हमारी प्रगति को लेकर मैं विशेष रूप से उत्साहित हूं। कई नई योजनाएं पाइपलाइन में हैं और आने वाले समय में नए उत्पादों की लॉन्चिंग तथा अन्य पहल की जाएंगी। हम इस सकारात्मक गति को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं। हमें अपनी विकास यात्रा पर भरोसा है और हम अपने ग्राहकों, साझेदारों तथा शेयरधारकों के लिए टिकाऊ एवं दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”







