नई दिल्ली: भारत के ऊर्जा क्षेत्र के लिए ‘इंडिया एनर्जी स्टैक’ (आईईएस) को एक डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में विस्तारित करने की रणनीति, आर्किटेक्चर, गवर्नेंस फ्रेमवर्क और कार्य-योजना तैयार करने के उद्देश्य से, आज नई दिल्ली में ‘इंडिया एनर्जी स्टैक’ (आईईएस) टास्क फोर्स की बैठक हुई। इस बैठक में टास्क फोर्स की अंतिम रिपोर्ट की समीक्षा की गई। जून 2025 में विद्युत मंत्रालय द्वारा इस टास्क फोर्स के गठन के बाद से, यह रिपोर्ट इसके डिज़ाइन, विकास और पायलट कार्यान्वयन से जुड़े सभी पहलुओं को एक साथ प्रस्तुत करती है।
बैठक की शुरुआत आरईसी लिमिटेड के सीएमडी श्री जितेंद्र श्रीवास्तव के स्वागत भाषण से हुई। श्री प्रिंस धवन, कार्यकारी निदेशक, आरईसी लिमिटेड, और एफएसआर ग्लोबल की कार्यकारी निदेशक श्रीमती श्वेता रवि कुमार ने अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसके बाद टास्कफोर्स के सदस्यों के बीच गोलमेज चर्चा हुई। वहीं, आईईएस टास्कफोर्स के अध्यक्ष डॉ. राम सेवक शर्मा ने आगे की राह की रूपरेखा बताई। विद्युत मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री शशांक मिश्रा ने इस बैठक का समापन किया।
‘इंडिया एनर्जी स्टैक’ ओपन स्टैंडर्ड्स और प्रोटोकॉल का एक साझा सेट है। यह यूटिलिटी कंपनियों, सिस्टम ऑपरेटरों, नियामकों, बाजार के प्रतिभागियों, इनोवेटर्स और उपभोक्ताओं को एक साझा डिजिटल ढांचे के माध्यम से सुरक्षित रूप से डेटा का आदान-प्रदान करने और आपस में जुड़ने की सुविधा देता है, जबकि इसके साथ ही मौजूदा सिस्टम भी पहले की तरह काम करते रहते हैं।
आईईएस का मूल आधार एक सरल “पंजीकरण, खोज और आदान-प्रदान” ढांचा है जो विद्युत क्षेत्र के प्रतिभागियों और प्रणालियों को सामान्य मानकों का उपयोग करके सुरक्षित रूप से आपस में जुड़ने और बातचीत करने में सक्षम बनाता है। पंजीकरण प्रत्येक प्रतिभागी को एक सत्यापन योग्य डिजिटल पहचान प्रदान करता है और प्रतिभागी को एक साझा निर्देशिका में सूचीबद्ध करता है, जिससे डिजिटल अंतःक्रियाओं के लिए एक विश्वसनीय पहचान स्थापित होती है। खोज, आदान-प्रदान से पहले, प्रणालियों को एक-दूसरे को खोजने और सत्यापित करने तथा यह निर्धारित करने में सक्षम बनाती है कि किस सूचना या सेवा का आदान-प्रदान किया जाना है और किन शर्तों पर, इसके लिए अलग-अलग द्विपक्षीय समझौतों की आवश्यकता नहीं होती है। आदान-प्रदान सामान्य योजनाओं और वर्गीकरणों का उपयोग करके डेटा के स्थानांतरण को सक्षम बनाता है और जहां भी आवश्यक हो, सत्यापन योग्य डिजिटल क्रेडेंशियल्स के माध्यम से आदान-प्रदान को प्रमाणित करने में सक्षम बनाता है।
पाँच राज्यों की छह विद्युत वितरण कंपनियों में पायलट परीक्षण के माध्यम से आईईएस को लागू किया गया है, जिनमें टाटा पावर मुंबई, APEPDCL, DGVCL, PVVNL, BRPL और TPDDL शामिल हैं। NeGD की साझेदारी में डिजीलॉकर के माध्यम से उपभोक्ताओं ने उपभोक्ता ऊर्जा पासपोर्ट और उपभोक्ता मीटर डाइजेस्ट जैसे सत्यापित डिजिटल ऊर्जा क्रेडेंशियल प्राप्त करना शुरू कर दिया है। आपसी ऊर्जा लेनदेन का प्रदर्शन सहयोगी बिजली कंपनियों के साथ भी किया गया है, और रोलआउट के अगले चरण में मदद के लिए एक खरीद ढांचा तैयार किया गया है।
आईईएस विनिर्देशों और स्कीमा को सार्वजनिक हित में खुले तौर पर प्रकाशित किया गया है, जिससे उपयोगिता प्रदाताओं, सिस्टम ऑपरेटरों, नियामकों, बाजार के प्रतिभागियों, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं और अन्य हितधारकों को इन्हें अपनाने और क्षेत्र की आवश्यकताओं के विकसित होने पर नई योजनाओं में योगदान देने में मदद मिलती है। हितधारक https://recindia.com/contribute-to-ies के माध्यम से योगदान दे सकते हैं।
पायलट प्रोजेक्ट्स के अनुभवों को आगे बढ़ाते हुए, प्राथमिकता वाले उपयोग के मामलों में ये शामिल हैं: SLDC को GENCO द्वारा शेड्यूल जमा करना, द्विपक्षीय लेन-देन के लिए सिंगल-विंडो शेड्यूलिंग, सत्यापन योग्य ओपन एक्सेस NOC, DISCOM द्वारा SERC को ARR फाइलिंग का मानकीकरण, DISCOM के भीतर विभिन्न प्रणालियों के बीच डेटा का आदान-प्रदान, और DISCOM द्वारा जनरेटर बिलों का सत्यापन। इसके साथ ही, CEA की वैधानिक रिपोर्टिंग फॉर्मेट्स के मानकीकरण और उन्हें मशीन-रीडेबल आईएएस स्कीमों में बदलने का काम भी चल रहा है, जिससे पूरे पावर सेक्टर में कॉमन डेटा स्टैंडर्ड्स को अपनाने की प्रक्रिया को और बढ़ावा मिलेगा।
भविष्य को ध्यान में रखते हुए, टास्कफोर्स ने सिफारिश की है कि विद्युत क्षेत्र के हितधारक आईईएस-तैयार हों, जिससे पूरे क्षेत्र में इंटरऑपरेबल और स्केलेबल डिजिटल सेवाओं के लिए एक साझा आधार तैयार हो सके। इसने आईएस विनिर्देशों और अनुरूपता प्रमाणन के रखरखाव के लिए जिम्मेदार एक संस्थागत तंत्र स्थापित करने की भी सिफारिश की है।
इस पहल का संचालन नोडल एजेंसी के रूप में आरईसी लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जो विद्युत मंत्रालय के मार्गदर्शन में काम कर रही है; इसमें एफएसआर ग्लोबल ‘नॉलेज पार्टनर’ की भूमिका निभा रहा है।







