New Delhi: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिले के लिए पंजीकरण की तिथि 12 जून 2026 से बढ़ाकर अब 19 जून, 2026 कर दी गई है। इसके साथ ही पंजीकरण में संशोधन हेतु आगामी 20 से 21 जून 2026 तक करेक्शन विंडों अभ्यर्थियों के लिए खुली रहेगी। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी बढ़ी हुई तारीख के माध्यम से लाभांवित होंगे।
विश्वविद्यालय की दाखिला समिति के डॉ. सुमित कुमार ने बताया कि स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित होने के पश्चात विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया की तिथि 12 जून 2026 से बढ़ाकर अब 19 जून, 2026 कर दी गई है। इसके साथ-साथ अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु 20 से 21 जून 2026 तक करेक्शन विंडों भी अभ्यर्थियों के लिए खुली रहेगी। इसमें अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में सीयूईटी 2026 के अंतर्गत स्नातकोत्तर के 43 कार्यक्रमों के अंतर्गत कुल 1457 सीटें उपलब्ध हैं।
डॉ. सुमित कुमार ने बताया कि पंजीकरण की इस प्रक्रिया के बाद मेरिट लिस्ट जारी होगी और पहली काउंसलिंग की श्रेणीवार लिस्ट 23 जून 2026 को जारी होगी। जिसके आधार पर संबंधित कार्यक्रमों में दाखिले प्रदान किए जायेंगे। विश्वविद्यालय में दाखिले के इच्छुक पात्र आवेदक https://cuhcuet.samarth.edu.in/pg/index.php के माध्यम से पंजीकरण कर सकते है। विस्तृत विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।







