Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड ने वित्तीय परिणामों की घोषणा की

सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड ने वित्तीय परिणामों की घोषणा की

नई दिल्ली: शारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड (BSE: 504614) (NSE: SARDAEN) (‘कंपनी’) ने 30 सितंबर, 2026 को समाप्त तिमाही और छमाही के लिए अपने अनऑडिटेड वित्तीय परिणामों की घोषणा की है।

Q2 और H1 FY27 का वित्तीय प्रदर्शन

– कंपनी ने H1 में अब तक का सर्वाधिक 1,326 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 4% अधिक है। नियोजित रखरखाव के लिए बंदी और परिचालन बाधाओं के बावजूद यह वृद्धि दर्ज की गई। H1 में PAT 799 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 5% अधिक है।

– Q2 में EBITDA 564 करोड़ रुपये पर स्थिर रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 3% कम है। 600 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट की एक 300 मेगावाट यूनिट को 47 दिनों तक नियोजित रूप से बंद रखने और स्टील प्लांट में 30 मेगावाट की टरबाइन को बदलने के कारण प्रदर्शन प्रभावित हुआ। टरबाइन बदलने के बाद अगस्त 2026 में परिचालन फिर से शुरू हुआ।

– H1 में ऊर्जा कारोबार कंपनी की आय का प्रमुख योगदानकर्ता बना रहा और EBITDA में इसकी हिस्सेदारी 75% से अधिक रही। पेलेट प्लांट ने 4,29,059 मीट्रिक टन के उत्पादन के साथ छमाही में अब तक का सर्वाधिक उत्पादन दर्ज किया।

– कंपनी ने मैंगनीज अयस्क खनन के क्षेत्र में प्रवेश के साथ अपने खनन पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। इसकी सहायक कंपनी सरदा मेटल्स एंड अलॉयज लिमिटेड ने आंध्र प्रदेश में अवगुडेम मैंगनीज ब्लॉक हासिल किया है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक पंकज सरदा ने कहा, “हमारी कुछ इकाइयों में नियोजित परिचालन बंदी के बावजूद हमने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में मजबूत प्रदर्शन किया और अब तक का सर्वाधिक छमाही EBITDA हासिल किया। यह हमारे कारोबार की अंतर्निहित मजबूती, आय के स्थिर स्वरूप और एकीकृत परिचालन मॉडल के लाभों को दर्शाता है।

आंध्र प्रदेश में अवगुडेम ब्लॉक के लिए सफल बोली के साथ मैंगनीज अयस्क खनन में हमारा प्रवेश एक महत्वपूर्ण रणनीतिक उपलब्धि है। यह कदम बैकवर्ड इंटीग्रेशन को मजबूत करेगा, कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा और लागत प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाएगा। इससे हमारे फेरो अलॉय कारोबार की लाभप्रदता में सुधार करने में मदद मिलेगी।

ऊर्जा और खनन क्षेत्रों में हमारी विस्तार योजनाएं मजबूत बैलेंस शीट और अनुशासित पूंजी आवंटन के सहयोग से निर्धारित दिशा में आगे बढ़ रही हैं। आगे भी हमारा ध्यान समय पर परियोजनाओं को पूरा करने, परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग और अपने एकीकृत कारोबारों के बीच परिचालन तालमेल बढ़ाने पर रहेगा, ताकि सतत दीर्घकालिक विकास और मूल्य सृजन को बढ़ावा दिया जा सके।”

Screenshot 2026-11-01 at 10.49.30 AM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Follow Us

Related News