Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

Search
Close this search box.

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के मौलिक विज्ञान की पढ़ाई कर पाएं सुरक्षित भविष्य; स्कूल ऑफ बेसिक साइंससेस में उपलब्ध हैं एम.एससी. पाठ्यक्रम

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय

New Delhi: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए जारी प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत स्कूल ऑफ बेसिक के अंतर्गत रसायन विज्ञान, कम्प्यूटर साइंस एंड टैक्नोलॉजी, भूगोल, गणित, भौतिकी एवं खगोल भौतिकी और सांख्यिकी सहित छह विभाग उपलब्ध हैं। जिनमें दाखिले की प्रक्रिया सीयूईटी (पीजी) 2026 के माध्यम से जारी है। दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी 12 जून, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार का कहना है कि विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेस के सभी विभाग विद्यार्थियों के लिए रोजगार व अनुसंधान की संभावनाओं के साथ उपलब्ध हैं। विद्यार्थी इन पाठ्यक्रमों में अध्ययन कर स्वयं को ग्लोबल स्तर पर कार्य के लिए तैयार कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय कुलपति ने कहा कि स्कूल के अंतर्गत विशेषज्ञ व विख्यात शिक्षक उपलब्ध हैं तथा विभागों की प्रयोगशालाएं अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित हैं। इन विभागों में उपलब्ध पाठ्यक्रमों में अध्ययन कर विद्यार्थी विज्ञान के क्षेत्र में अपना व देश का नाम रोशन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की दाखिला समिति के डॉ. सुमित कुमार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के दाखिले हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि स्कूल के अंतर्गत रसायन विज्ञान, कम्प्यूटर साइंस एंड टैक्नोलॉजी, भूगोल, गणित, भौतिकी एवं खगोल भौतिकी और सांख्यिकी विभाग में एम.एससी. पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए योग्यता, उपलब्ध सीटों व आवेदन हेतु आवेदक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं तथा इन सीटों पर दाखिले सीयूईटी 2026 के माध्यम से होंगे और आवेदक दाखिले के लिए https://cuhcuet.samarth.edu.in/pg/index.php  के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Recent News

Follow Us

Related News