Mumbai: L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज लिमिटेड (बीएसई: 540115, एनएसई: LTTS), इंजीनियरिंग इंटेलिजेंस सॉल्यूशंस और ईआरएंडडी कंसल्टिंग सर्विसेज में वैश्विक अग्रणी कंपनी, ने 30 सितंबर, 2026 को समाप्त दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा की।
Q2FY27 की प्रमुख उपलब्धियां
-
राजस्व: 30,404 मिलियन रुपये, पिछली तिमाही की तुलना में 3.4% और पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 12.1% की वृद्धि।
-
अमेरिकी डॉलर में राजस्व: 317 मिलियन डॉलर। स्थिर मुद्रा (CC) आधार पर पिछली तिमाही की तुलना में 2.7% और पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 4.8% की वृद्धि।
-
ईबीआईटी मार्जिन: 16.3%, पिछली तिमाही की तुलना में 60 बेसिस पॉइंट का सुधार।
-
शुद्ध आय: 5,482 मिलियन रुपये, पिछली तिमाही की तुलना में 53.7% और पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 66.8% की वृद्धि। इसमें एसडब्ल्यूसी कारोबार से विनिवेश के कारण 1,650 मिलियन रुपये का एकमुश्त लाभ शामिल है।
-
अंतरिम लाभांश: 20 रुपये प्रति शेयर। रिकॉर्ड तिथि 27 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है।
दूसरी तिमाही में LTTS’ ने 200 मिलियन डॉलर से अधिक के कुल अनुबंध मूल्य (टीसीवी) वाले बड़े सौदे हासिल किए। इनमें एआई से संबंधित सौदों की हिस्सेदारी कुल सौदों के 50% से अधिक रही। हासिल किए गए सौदों में 75 मिलियन डॉलर का एक सौदा, 30 मिलियन डॉलर से अधिक का एक सौदा, 25 मिलियन डॉलर का एक सौदा और 10 मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य वाले छह सौदे शामिल हैं।
L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज के सीईओ और प्रबंध निदेशक अमित चड्ढा ने कहा, “इंजीनियरिंग इंटेलिजेंस (ईआई) में हमारे निवेश और विविधीकृत पोर्टफोलियो के माध्यम से हम अपने ग्राहकों के साथ व्यापक बाजार तक पहुंचने में सक्षम हैं। इससे राजस्व, लाभप्रदता, बड़े सौदों और एआई राजस्व में तिमाही-दर-तिमाही वृद्धि में तेजी आई है। स्थिर मुद्रा आधार पर राजस्व में पिछली तिमाही की तुलना में 2.7% की वृद्धि हुई और ईबीआईटी मार्जिन 60 बेसिस पॉइंट सुधरकर 16.3% पर पहुंच गया।
सस्टेनेबिलिटी कारोबार में वृद्धि जारी रही और इस तिमाही में इसने अपनी सबसे मजबूत वृद्धि दर्ज की। मोबिलिटी कारोबार ने अपनी विकास गति बनाए रखी, जबकि टेक कारोबार स्थिर रहा। सभी क्षेत्रों में सकल मार्जिन में सुधार हुआ।
ईआईवन (EIOne), हमारा ईआई प्लेटफॉर्म, इंजीनियरिंग, उत्पादों, विनिर्माण और परिचालन से जुड़े 100 से अधिक समाधान उपलब्ध कराता है। प्रमुख एआई और हाइपरस्केलर कंपनियों के साथ हमारी एआई इकोसिस्टम साझेदारियों के साथ मिलकर यह प्लेटफॉर्म ग्राहकों के बीच अपनी स्वीकार्यता बढ़ा रहा है।
हमने एनवीडिया (NVIDIA) के साथ साझेदारी में एक ईआई लैब शुरू की है, जिसका उद्देश्य विनिर्माण, रोबोटिक्स और सप्लाई चेन के क्षेत्रों में अगली पीढ़ी के फिजिकल एआई-आधारित एप्लिकेशन विकसित करना और उपलब्ध कराना है। एआई पेटेंट आवेदन 250 से अधिक हो गए हैं, जबकि हमारा कुल पेटेंट पोर्टफोलियो 1,800 आवेदन से अधिक हो गया है।
हमारे ऑर्डर बैकलॉग और पाइपलाइन में पिछले वर्ष की तुलना में सुधार हुआ है तथा कई बड़े सौदे प्रक्रिया में हैं। ऐसे में हमें उम्मीद है कि स्वस्थ ईबीआईटी मार्जिन बनाए रखते हुए दूसरी छमाही में राजस्व वृद्धि की गति और मजबूत होगी। यह प्रगति अगले पांच वर्षों में 13-15% की राजस्व सीएजीआर और 16-17% के ईबीआईटी मार्जिन के हमारे दीर्घकालिक लक्ष्य को समर्थन देती है।”
प्रमुख उपलब्धियां और सम्मान
-
कंपनी ने सीआईआई अवॉर्ड्स फॉर एक्सीलेंस इन आरएंडडी 2026 में इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग और ऑटोमेशन आरएंडडी के लिए गोल्ड अवॉर्ड जीता।
-
एवरेस्ट ग्रुप के प्रोडक्ट लाइफसाइकल मैनेजमेंट (पीएलएम) सर्विसेज पीक मैट्रिक्स असेसमेंट 2026 में कंपनी को लीडर के रूप में मान्यता दी गई।
-
LTTS’ के PLxAI समाधान ने मैन्युफैक्चरिंग श्रेणी में नैसकॉम एआई गेमचेंजर्स अवॉर्ड 2026 जीता।
-
कंपनी को ईटी एज बेस्ट टेक ब्रांड्स अवॉर्ड्स 2026 के सातवें संस्करण में सम्मानित किया गया।
पेटेंट
Q2 FY27 के अंत में L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज का पेटेंट पोर्टफोलियो 1,808 पर पहुंच गया। इनमें से 1,085 पेटेंट आवेदन ग्राहकों के साथ संयुक्त रूप से तैयार किए गए हैं, जबकि शेष आवेदन LTTS’ द्वारा दाखिल किए गए हैं।
मानव संसाधन
Q2 FY27 के अंत में LTTS’ में कर्मचारियों की कुल संख्या 24,035 थी।







