नई दिल्ली: बदलते सुरक्षा खतरों के खिलाफ तैयारी का आकलन करने और विभिन्न एजेंसियों के बीच निर्बाध समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर एक संयुक्त आतंकवाद-विरोधी मॉक अभ्यास आयोजित किया गया।

सीआईएसएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा, “इस अभ्यास में सीआईएसएफ (क्यूआरटी, बीडीडीएस, डॉग स्क्वाड), दिल्ली पुलिस, एनएसजी, बीसीएएस, डीजीसीए, दिल्ली फायर सर्विस, एआरएफएफ (डायल) और चिकित्सा सेवाओं के कर्मियों ने भाग लिया। सभी एजेंसियों ने मजबूत तालमेल, त्वरित प्रतिक्रिया और उच्च परिचालन तत्परता का प्रदर्शन किया। सीआईएसएफ सभी हितधारकों के बीच निरंतर सतर्कता, उच्च चौकसी और निर्बाध समन्वय के माध्यम से सुरक्षित और संरक्षित विमानन संचालन सुनिश्चित करने के अपने संकल्प पर दृढ़ है।”








