नई दिल्ली: बीएचईएल को राजभाषा के क्षेत्र में ‘उत्कृष्ट कार्यान्वयन’ के लिए राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राजभाषा के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘राजभाषा कीर्ति’ से सम्मानित किया गया है। इस वर्ष के कीर्ति पुरस्कारों के अंतर्गत, कंपनी को ‘क क्षेत्र’ स्थित सार्वजनिक उपक्रमों की श्रेणी में ‘द्वितीय’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
14 सितंबर 2026 को नवी मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित हिन्दी दिवस समारोह एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के दौरान बीएचईएल के निदेशक (पावर) एवं अतिरिक्त प्रभार (मानव संसाधन), तजिंदर गुप्ता ने माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, बंडी संजय कुमार से ये पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर नित्यानंद राय, माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री भी मंच पर उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि बीएचईएल को वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के लिए भी कीर्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|







