Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

ताजा खबर
प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों की असीमित क्षमताओं और ‘परीक्षा पे चर्चा’ की प्रेरणादायक भावना को दर्शाते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया AXISCADES को एलसीए Mk1A कार्यक्रम के लिए एवियोनिक्स हार्डवेयर की आपूर्ति हेतु बड़ा उत्पादन आदेश मिला, स्वदेशीकरण को मिला बढ़ावा Submer और अनंत राज ने पूरे भारत में संप्रभु, एआई-तैयार अवसंरचना को तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए साझेदारी की आईएनएस सुदर्शिनी ने लोकायन 26 के पहले पोर्ट कॉल को पूरा किया, भारत–ओमान समुद्री संबंधों को मजबूत किया एमएम(डीयू) मुलाना में 39वां अंतर–विश्वविद्यालय उत्तर–मध्य क्षेत्रीय युवा महोत्सव ‘यूनिफेस्ट 2025–26’ का भव्य समापन भारत–अमेरिका व्यापार समझौता: किन क्षेत्रों को होगा फायदा ?
Search
Close this search box.

चीन का लहसुन भारत में! हाईकोर्ट पहुँचा मामला

चीनी लहसुन का मामला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट तक पहुँच चुका है, जहाँ इसकी लैब टेस्टिंग के आदेश दिए गए हैं। याचिकाकर्ता का कहना है कि यह लहसुन भारतीय स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है और इसका इस्तेमाल बीमारियाँ फैलाने में सहायक हो सकता है। भारत में इस लहसुन पर पहले ही 2014 में प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन इसके बावजूद यह धड़ल्ले से सीमा पार कर भारत के बाजारों में बिक रहा है।

भारतीय लहसुन और चीनी लहसुन में साफ अंतर है। भारतीय लहसुन आकार में बड़ा होता है, इसका छिलका सफेद या हल्का भूरा होता है और गंध तीखी होती है। वहीं, चीनी लहसुन छोटा, सफेद या गुलाबी रंग का होता है और उसकी सुगंध हल्की होती है। याचिकाकर्ता का दावा है कि चीनी लहसुन में खतरनाक केमिकल और कीटनाशकों का इस्तेमाल होता है, जिससे गंभीर बीमारियाँ हो सकती हैं, जैसे कि कैंसर।

एक बड़ा सवाल उठता है कि अगर इस लहसुन पर प्रतिबंध है, तो फिर यह भारत में कैसे पहुँच रहा है? क्या सरकार को इस तस्करी की जानकारी नहीं है? अगर जानकारी है तो क्या कार्रवाई की जा रही है? हाल ही में लखनऊ में सीमा शुल्क विभाग ने 23 टन अवैध चीनी लहसुन पकड़ा जिसकी कीमत 96 लाख रुपए बताई गई। यह घटना साफ तौर पर सरकारी तंत्र की कमजोरी और अनदेखी को दर्शाती है। ऐसे में सरकार की ज़िम्मेदारी बनती है कि इस मामले में सख्त कदम उठाए और दोषियों को कड़ी सजा दे।

यह बेहद चिंता का विषय है कि अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से तस्करी करके हमारे देश में खतरनाक और जहरीला सामान लाया जा रहा है, और सरकार इसे रोकने में विफल साबित हो रही है। उत्तर प्रदेश और केंद्र में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद ऐसी घटनाएँ हो रही हैं, जो हमारे देश की सुरक्षा और नागरिकों के स्वास्थ्य पर सवाल उठाती हैं। सरकार को न सिर्फ सख्त कदम उठाने की जरूरत है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

हमें इस मुद्दे पर गंभीरता से सोचने की आवश्यकता है ताकि देश की जनता का स्वास्थ्य और सुरक्षा किसी भी तरह से खतरे में न आए।

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Recent News

Follow Us

Related News