नई दिल्ली: NMDC के वाणिज्यिक निदेशक विवेक निशांत नाथ ने टोकिसुद कोयला खदानों का दौरा किया और कोयला डिस्पैच के लिए वेब्रिज का उद्घाटन किया। उन्होंने लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क संपर्क, रेलवे साइडिंग के निर्माण की प्रगति और आगामी रैपिड लोडिंग सिस्टम की समीक्षा की।

उन्होंने NMDC के अधिकारियों के साथ समन्वय कर कोयला डिस्पैच की तैयारियों का भी आकलन किया। इसके अलावा, हितधारकों के साथ जुड़ाव मजबूत करने के लिए ग्राहक बैठक की अध्यक्षता की और हजारीबाग कार्यालय का दौरा किया।

NMDC ने कहा, “यह दौरा परिचालन दक्षता बढ़ाने, लॉजिस्टिक्स को मजबूत करने और टोकिसुद से कोयले की निर्बाध डिस्पैच सुनिश्चित करने की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”






