New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक संस्कृत सुभाषित साझा किया, जिसमें भगवान राम को धर्म, सत्य और पराक्रम का साक्षात स्वरूप बताया गया है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;
“रामो विग्रहवान् धर्मस्साधुस्सत्यपराक्रमः।
राजा सर्वस्य लोकस्य देवानां मघवानिव॥”
भगवान राम स्वयं धर्म के साक्षात स्वरूप हैं। वे सज्जनों के परम आश्रय हैं, अपने संकल्पों में अडिग हैं और सत्य एवं पराक्रम में दृढ़ हैं। वे संपूर्ण ब्रह्मांड के एकमात्र शासक हैं, जो सभी लोकों का उसी प्रकार शासन और संरक्षण करते हैं, जैसे भगवान इंद्र संपूर्ण दिव्य लोक पर शासन करते हैं और उसकी रक्षा करते हैं।







