नई दिल्ली: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने अपने सभी परिचालनरत बिजली संयंत्रों से स्थापना के बाद से अब तक कुल 1,00,000 मिलियन यूनिट (एमयू) सकल बिजली उत्पादन का आंकड़ा पार कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर टीएचडीसी के प्रबंध निदेशक (एमडी) सिपन कुमार गर्ग ने कहा कि कुल बिजली उत्पादन का आंकड़ा 1,00,000 एमयू के पार पहुंचना संगठन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
यह संगठन की परिचालन दक्षता और विश्वसनीय बिजली उत्पादन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।nnसिपन कुमार गर्ग ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि टीएचडीसीआईएल परिवार की अटूट प्रतिबद्धता, कड़ी मेहनत और टीमवर्क को दर्शाती है। उन्होंने भारत के बिजली क्षेत्र को मजबूत करने और देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के प्रति टीएचडीसीआईएल की प्रतिबद्धता दोहराई।
THDC India Limited has achieved a historic milestone by crossing 1,00,000 Million Units (MU) of cumulative gross power generation from all its operational power plants since inception. https://t.co/tEQSATCkcw
— THDCIL_MOP (@THDCIL_MOP) October 26, 2026







