Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

Search
Close this search box.

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

NDA में प्रशिक्षित महिला कैडेटों का पहला बैच रक्षा बलों में नियुक्त हुआ

#12YearsOfNariShakti

New Delhi: राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में प्रशिक्षित महिला कैडेटों का पहला बैच रक्षा बलों में अधिकारियों के रूप में कमीशन हो गया है, जो सैन्य सेवा में महिलाओं की भागीदारी के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। 148वें कोर्स के हिस्से के रूप में अगस्त 2022 में एनडीए में शामिल होने वाली 17 महिला कैडेटों के इस बैच ने अपनी-अपनी सर्विस अकादमियों में अपना कड़ा प्री-कमीशन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।

भारतीय सेना में, 13 जून 2026 को भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में आयोजित 158वें रेगुलर कोर्स की पासिंग आउट परेड के दौरान नौ महिला अधिकारियों को नियुक्त किया गया। इस परेड की समीक्षा राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा की गई थी।

भारतीय वायु सेना में, 13 जून 2026 को वायु सेना अकादमी, डुंडिगल, हैदराबाद में 217वें कोर्स की कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड के दौरान पांच महिला अधिकारियों को कमीशन किया गया। इस परेड की समीक्षा रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा की गई थी।

भारतीय नौसेना में, 28 मई 2026 को भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में ‘स्प्रिंग टर्म 2026’ की पासिंग आउट परेड के दौरान तीन महिला अधिकारियों को कमीशन किया गया। इस परेड की समीक्षा फ्लैग ऑफिसर कमांडिंगइनचीफ, दक्षिणी नौसेना कमान, वाइस एडमिरल समीर सक्सेना द्वारा की गई थी.

अपनी नियुक्ति के साथ ही, ये अधिकारी देश सेवा की जिम्मेदारी संभालने वाले सैन्य नेताओं के संगठन में शामिल हो गई हैं। यह नियुक्ति रक्षा बलों के परिवर्तन में एक ऐतिहासिक अध्याय की शुरुआत है और सैन्य सेवा में समान अवसर, योग्यता तथा उत्कृष्टता के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह उपलब्धि उनके समर्पण, अनुशासन और दृढ़ता का प्रमाण है, और देश भर की युवा महिलाओं की आने वाली पीढ़ियों को वर्दी में करियर बनाने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी।

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Recent News

Follow Us

Related News