गुरुग्राम: एक्मे सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड (ACME Solar) ने राजस्थान में अपने ‘एक्मे रिन्यूटेक सिक्स्थ’ (ACME Renewtech Sixth) 300 मेगावाट एश्योर्ड पीक पावर प्रोजेक्ट के निर्माण और विकास के लिए इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (IIFCL) से ₹1,571 करोड़ का दीर्घकालिक प्रोजेक्ट फंड हासिल किया है। प्रतिस्पर्धी ब्याज दर पर मिला यह लोन IIFCL द्वारा एक्मे को दी गई पहली सोलो ग्रीनफील्ड फाइनेंसिंग है। इसमें IIFCL 19 साल की पुनर्भुगतान अवधि (repayment tenor) के साथ प्रोजेक्ट का एकमात्र ऋणदाता (sole lender) होगा। इस फंडिंग के साथ एक्मे सोलर द्वारा चालू वित्त वर्ष के दौरान जुटाई गई कुल वित्तीय सहायता ₹10,976 करोड़ पर पहुंच गई है। इस प्रोजेक्ट के लिए भारतीय सौर ऊर्जा निगम (SECI) के साथ ₹6.28 प्रति यूनिट की दर से 25 वर्षों के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) हस्ताक्षरित किया जा चुका है।
एक्मे रिन्यूटेक सिक्स्थ एश्योर्ड पीक पावर प्रोजेक्ट में सौर ऊर्जा और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) जैसी कई नवीकरणीय ऊर्जा तकनीकों को एक साथ जोड़ा गया है, जिससे PPA की शर्तों के तहत बिजली आपूर्ति में उच्च स्थिरता और प्रेषणीयता (dispatchability) सुनिश्चित की जा सके। ₹2,123 करोड़ के कुल पूंजीगत व्यय (capex) वाली यह परियोजना चालू वित्तीय वर्ष के लिए एक्मे सोलर के व्यापक बैटरी-स्टोरेज कैपिटल डिप्लॉयमेंट कार्यक्रम का हिस्सा है।
प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। ग्रिड कनेक्टिविटी पहले से ही चालू है, पूलिंग सबस्टेशन और समर्पित ट्रांसमिशन लाइन का काम अंतिम चरण में है तथा परियोजना के लिए अधिकांश जमीन भी अधिग्रहित की जा चुकी है, जिससे यह सही समय पर पूरा होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह संयंत्र सौर उत्पादन के साथ 1350 MWh क्षमता वाले BESS को जोड़ेगा, जिससे PPA के तहत निर्बाध पीक पावर सप्लाई संभव हो सकेगी। एक्मे सोलर के अन्य एश्योर्ड पीक पावर प्रोजेक्ट्स की तरह, यह संपत्ति भी पूरी तरह से राजस्थान में विकसित की जा रही है, जो कंपनी की हाइब्रिड रिन्यूएबल क्षमता के केंद्र के रूप में राज्य की बढ़ती भूमिका को और मजबूत करती है।








If you are looking for a reliable betting site, this is it. The odds are competitive and the site layout is very clean. My go-to is idtmbet88