Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

हकेवि में पर्यटन दिवस समारोह-2026 का हुआ शुभारंभ

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी शिक्षकों के साथ
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी शिक्षकों के साथ

New Delhi: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग द्वारा पर्यटन दिवस समारोह-2026 का शुभारंभ पर्यटन प्रश्नोत्तरी के आयोजन के साथ हुआ। विभाग के डॉ. के. एन. लोकेश कुमार एवं डॉ. विवेक बाल्यान द्वारा आयोजित इस प्रश्नोत्तरी का संचालन विभागाध्यक्ष प्रो. अंकुश अम्बरदार के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

प्रश्नोत्तरी में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न शैक्षणिक विषयों के विद्यार्थियों की भागीदारी ने कार्यक्रम को अंतरविषयी एवं संवादात्मक स्वरूप प्रदान किया। पर्यटन विषय से इतर अन्य विषयों के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी इस बात को दर्शाती है कि पर्यटन अब केवल एक विषय तक सीमित न रहकर संस्कृति, भूगोल, आतिथ्य, प्रौद्योगिकी, सतत विकास, पर्यटन स्थलों तथा समकालीन विकास से जुड़ा एक व्यापक एवं बहुआयामी क्षेत्र बन चुका है।

पर्यटन प्रश्नोत्तरी में पर्यटन, आतिथ्य, पर्यटन स्थल, संस्कृति, भूगोल, समकालीन घटनाक्रम तथा पर्यटन के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न शामिल किए गए। प्रतिभागियों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान अपने ज्ञान, उत्साह एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया।

पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता एवं योगदान के लिए सभी विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। विभागाध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में विषय के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनके ज्ञान, रचनात्मकता, संवाद क्षमता एवं प्रतिस्पर्धात्मक कौशल को विकसित करने में सहायक होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Follow Us

Related News