नई दिल्ली: एलएंडटी (L&T) के हेवी सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस वर्टिकल को नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड से नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन विस्तार परियोजना के आंशिक डिजाइन और निर्माण का ऑर्डर मिला है।
इस परियोजना के तहत बॉटनिकल गार्डन से नोएडा सेक्टर-142 और डिपो स्टेशन से बोराकी तक 15.1 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड वायाडक्ट का आंशिक डिजाइन और निर्माण किया जाएगा। इसके दायरे में आर्किटेक्चरल फिनिशिंग सहित 10 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों का निर्माण भी शामिल है।
नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन विस्तार परियोजना शहरी परिवहन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण परियोजना साबित होने की उम्मीद है। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और यात्रियों की आवागमन सुविधा में उल्लेखनीय सुधार होगा। यह परियोजना नोएडा के तेजी से बढ़ते शहरी विस्तार को सहयोग देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसे 36 महीने की निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाना है।







