मुंबई: टाटा मोटर्स लिमिटेड की अक्टूबर 2026 में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कुल बिक्री 47,652 यूनिट रही, जबकि अक्टूबर 2025 में यह 37,530 यूनिट थी। इस तरह कंपनी ने सालाना आधार पर 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।
• अक्टूबर 2026 में MH&ICV की घरेलू बिक्री 19,263 यूनिट रही, जबकि अक्टूबर 2025 में यह 16,624 यूनिट थी। इसमें सालाना आधार पर 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
• अक्टूबर 2026 में MH&ICV की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कुल बिक्री 20,712 यूनिट रही, जबकि अक्टूबर 2025 में यह 17,827 यूनिट थी। इसमें सालाना आधार पर 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।








