Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

ताजा खबर
हिंदुस्तान जिंक ने वित्त वर्ष 2025-26 में 32 मिलियन टन अयस्क जोड़ा; अन्वेषण सफलता दर 88% के पार बीएचईएल ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के व्यापक रखरखाव हेतु टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया Coforge ने हाई-टेक क्षेत्र में AI फीचर्स से एंटरप्राइज परिणामों की ओर बदलाव को तेज किया ACME Solar ने राजस्थान में 66.68 मेगावाट सौर क्षमता और 300 मेगावाट घंटा BESS क्षमता शुरू की Bharat Forge और RTX की प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा भारत के स्वदेशी HALE UAV कार्यक्रम के लिए टर्बोप्रॉप इंजन की संभावनाएं तलाशेंगे BHEL को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 2025-26 के अंतर्गत द्वितीय पुरस्कार; लगातार तीसरे वर्ष राजभाषा के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
Search
Close this search box.

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों हेतु ऑनलाइन पंजीकरण तिथि बढ़ाई गई

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों हेतु ऑनलाइन पंजीकरण तिथि बढ़ाई गई
अब 19 जून तक कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण

New Delhi: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिले के लिए पंजीकरण की तिथि 12 जून 2026 से बढ़ाकर अब 19 जून, 2026 कर दी गई है। इसके साथ ही पंजीकरण में संशोधन हेतु आगामी 20 से 21 जून 2026 तक करेक्शन विंडों अभ्यर्थियों के लिए खुली रहेगी। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी बढ़ी हुई तारीख के माध्यम से लाभांवित होंगे।

विश्वविद्यालय की दाखिला समिति के डॉ. सुमित कुमार ने बताया कि स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित होने के पश्चात विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया की तिथि 12 जून 2026 से बढ़ाकर अब 19 जून, 2026  कर दी गई है। इसके साथ-साथ अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु 20 से 21 जून 2026 तक करेक्शन विंडों भी अभ्यर्थियों के लिए खुली रहेगी। इसमें अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में सीयूईटी 2026 के अंतर्गत स्नातकोत्तर के 43 कार्यक्रमों के अंतर्गत कुल 1457 सीटें उपलब्ध हैं।

डॉ. सुमित कुमार ने बताया कि पंजीकरण की इस प्रक्रिया के बाद मेरिट लिस्ट जारी होगी और पहली काउंसलिंग की श्रेणीवार लिस्ट 23 जून 2026 को जारी होगी। जिसके आधार पर संबंधित कार्यक्रमों में दाखिले प्रदान किए जायेंगे। विश्वविद्यालय में दाखिले के इच्छुक पात्र आवेदक https://cuhcuet.samarth.edu.in/pg/index.php के माध्यम से पंजीकरण कर सकते है। विस्तृत विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Recent News

Follow Us

Related News