Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

Search
Close this search box.

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

सीसीएल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक संपन्न, उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षेत्रों एवं विभागों को किया गया सम्मानित

सीसीएल

New Delhi: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय, दरभंगा हाउस, रांची में आज राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्ष नाथ मिश्र ने की।

बैठक में महाप्रबंधक (राजभाषा) श्री अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, महाप्रबंधकगण, राजभाषा नोडल अधिकारी तथा सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
बैठक के प्रारंभ में महाप्रबंधक (राजभाषा) श्री अशोक कुमार ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। तत्पश्चात उप-प्रबंधक (राजभाषा) श्री दिविक दिवेश द्वारा गत तिमाही में संचालित राजभाषा कार्यक्रमों, योजनाओं एवं उपलब्धियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। तिमाही प्रगति रिपोर्ट के माध्यम से कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग, प्रगति एवं सुधार के विभिन्न पहलुओं की समग्र समीक्षा की गई।
अपने संबोधन में महाप्रबंधक (राजभाषा) श्री अशोक कुमार ने कहा कि “राजभाषा हिंदी केवल संप्रेषण का साधन नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज, संस्कृति एवं राष्ट्रीय पहचान का दर्पण है। इसमें हमारी सोच और संवेदनाएं उतनी ही सहजता से झलकती हैं, जितनी किसी दर्पण में हमारा प्रतिबिंब झलकता है।”

अपने अध्यक्षीय संबोधन में निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि “राजभाषा हिंदी हमारे प्रशासनिक कार्यों को सरल, सहज और प्रभावी बनाने का सशक्त माध्यम है। यदि हम अपने दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिंदी को प्राथमिकता दें, तो न केवल राजभाषा नीति के उद्देश्यों की पूर्ति होगी, बल्कि संगठन में संवाद और कार्य निष्पादन भी अधिक प्रभावी होगा। राजभाषा हिंदी का प्रयोग करना मात्र एक प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि राष्ट्र की सेवा के समान है, क्योंकि इससे हमारी सांस्कृतिक अस्मिता एवं राष्ट्रीय एकता सुदृढ़ होती है।” उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से हिंदी के प्रयोग को एक नियमित कार्य-संस्कृति के रूप में अपनाने का आग्रह किया।

बैठक के दौरान विगत तिमाही में राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन, नवाचार एवं अनुकरणीय प्रयासों के लिए कल्याण विभाग, सामान्य प्रशासन तथा प्रणाली विभाग को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त बोकारो एवं करगली क्षेत्र, कथारा क्षेत्र, ढोरी क्षेत्र, कल्याण एवं सेवाएं विभाग, मानव संसाधन एवं औद्योगिक संबंध विभाग, सुरक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास विभाग, औद्योगिक अभियंत्रण विभाग, भूगर्भ विभाग, श्रम शक्ति विभाग, समाधान सेल तथा भर्ती विभाग को प्रशंसा पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

बैठक का समापन राजभाषा के प्रभावी क्रियान्वयन को और अधिक सुदृढ़ करने तथा संगठन में हिंदी के प्रयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Recent News

Follow Us

Related News