नई दिल्ली: भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) ने आज नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के साथ प्रदर्शन-आधारित समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौता ज्ञापन में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए रणनीतिक लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं।
MNRE के सचिव संतोष कुमार सारंगी और IREDA के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. बिजय कुमार मोहंती ने नई दिल्ली स्थित अटल अक्षय ऊर्जा भवन में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर MNRE के संयुक्त सचिव अनुपम कुमार तथा MNRE और IREDA के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

डॉ. मोहंती ने कहा, “हम नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभारी हैं। वर्ष के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। हमारी टीम पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी कड़ी मेहनत करेगी और विकसित भारत के अंतिम लक्ष्य को हासिल करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देगी।”







