Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

योग से निरोगी जीवन की ओर सीसीएल का कदम, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित हुआ विशेष योग सत्र

सीसीएल

New Delhi: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा जवाहरनगर क्लब, कांके रोड, रांची में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में सीसीएल के सीएमडी श्री निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) श्री पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) श्री अनुप हंजुरा, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) श्री पंकज कुमार सहित सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

योग सत्र का संचालन प्रसिद्ध योगगुरु श्री इंद्रजीत चटर्जी द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं सरल योगाभ्यासों का अभ्यास कराया। साथ ही उन्होंने योग के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं भावनात्मक स्थिरता बनाए रखने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

गौरतलव है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीसीएल गांधीनगर अस्पताल सहित सभी क्षेत्रों में भी विशेष योग सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय महाप्रबंधक, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि ,हितधारक,कर्मी एव उनके परिवारजनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। यह आयोजन कर्मचारियों के बीच स्वास्थ्य, संतुलन, मानसिक शांति एवं समग्र कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

सीसीएल अपने कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है तथा भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित योग को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। योग के माध्यम से स्वस्थ एवं ऊर्जावान कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करना कंपनी की प्रतिबद्धता का अभिन्न हिस्सा है।

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Follow Us

Related News