New Delhi: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के मानव संसाधन विकास (एचआरडी) विभाग द्वारा मानव संसाधन अधिकारियों के लिए “मानव संसाधन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence-AI) की भूमिका” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों एवं मुख्यालय से लगभग 50 मानव संसाधन अधिकारियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्घाटन सीसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री सी.एस. तिवारी ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संकाय श्री देशबंधु मिश्रा तथा महाप्रबंधक (एचआरडी) श्री एम.एफ. हक भी उपस्थित थे।
अपने स्वागत संबोधन में महाप्रबंधक (एचआरडी) श्री एम.एफ. हक ने कहा कि वर्तमान कार्य परिवेश में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एक महत्वपूर्ण एवं अभिन्न उपकरण के रूप में उभरकर सामने आई है। उन्होंने कहा कि बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुरूप मानव संसाधन पेशेवरों के लिए AI की कार्यप्रणाली को समझना तथा उसके प्रभावी उपयोग के प्रति स्वयं को तैयार करना अत्यंत आवश्यक है।
अपने उद्घाटन संबोधन में निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री सी.एस. तिवारी ने मानव संसाधन प्रबंधन में AI की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह तकनीक कार्यों को अधिक दक्ष, त्वरित एवं प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध हो सकती है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि AI के उपयोग से जुड़े नैतिक पहलुओं, संभावित चुनौतियों तथा अन्य ग्रे-एरिया (Grey Areas) पर भी गंभीरता से विचार करना आवश्यक है, ताकि इसका उपयोग उत्तरदायित्वपूर्ण एवं संतुलित ढंग से सुनिश्चित किया जा सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विभिन्न आयामों, मानव संसाधन प्रबंधन में इसके व्यावहारिक अनुप्रयोग तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए विषय से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार एवं जिज्ञासाएँ साझा कीं।
कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण एवं सक्रिय सहभागिता के साथ हुआ।








Finally a site that feels fair and honest. The bonuses for new players are actually decent and easy to claim. Give phgg7770 a try