मुंबई: टाटा मोटर्स लिमिटेड की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जनवरी 2026 की बिक्री 41,549 पर रही, जबकि जनवरी 2025 में यह 31,988 थी। इस प्रकार साल-दर-साल आधार पर 29.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
जनवरी 2026 में एमएच एंड आईसीवी की घरेलू बिक्री 19,676 रही, जबकि जनवरी 2025 में यह 15,137 थी। वहीं, जनवरी 2026 में एमएच एंड आईसीवी की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कुल बिक्री 20,792 रही, जबकि जनवरी 2025 में यह 16,076 थी।








