मुंबई: दुनिया की मशहूर कुकी ब्रांड OREO और वैश्विक पॉप सनसनी BTS ने मिलकर एक बेहद खास लिमिटेड एडिशन कुकी लॉन्च करने की घोषणा की है। यह पहली बार है जब BTS ने किसी ग्लोबल स्नैकिंग ब्रांड के साथ साझेदारी की है। इस सहयोग के तहत पेश की जा रही नई OREO कुकी में कोरिया के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड ‘होटोक ’ (मीठे कोरियन पैनकेक) से प्रेरित फ्लेवर दिया गया है।
दुनिया के सबसे बड़े पॉप ग्रुप BTS के साथ मिलकर OREO अपने आइकॉनिक कुकी फ्लवर को एक वैश्विक चर्चा में बदल रहा है, जो फैन्स में उत्साह पैदा करेगा और पॉप कल्चर को नई दिशा देगा। इस सहयोग का परिणाम एक बेहद खास फ्लेवर के रूप में सामने आया है। लिमिटेड एडिशन OREO & BTS कुकीज़ में मीठी क्रीम भरी गई है, जिसका स्वाद कोरिया के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड ‘होटोक (hotteok)’ यानी गर्म मीठे पैनकेक से प्रेरित है। BTS सदस्यों की बचपन की यादें OREO कुकीज़ और होटोक दोनों से जुड़ी रही हैं, इसलिए यह सहयोग उनके लिए बेहद भावनात्मक और खास बन गया है। इसके जरिए वे अपनी कोरियन संस्कृति का एक हिस्सा दुनिया भर के फैन्स के साथ साझा कर रहे हैं।
BTS ने कहा, “OREO पहला स्नैकिंग ब्रांड है जिसके साथ हमने वैश्विक स्तर पर साझेदारी की है। बचपन में हम OREO खाते थे, आज भी स्टूडियो में खाते हैं और अब OREO हमें दुनिया के साथ अपने घर का स्वाद साझा करने का मौका दे रहा है। OREO की शानदार कहानी का हिस्सा बनकर हमें बेहद गर्व महसूस हो रहा है।”
BTS ने अपने फैन्स के लिए इन OREO कुकीज़ के बाहरी डिजाइन में भी खास प्यार शामिल किया है। बैंड के 13 साल पूरे होने के मौके पर लिमिटेड एडिशन OREO & BTS कुकीज़ पर 13 अलग-अलग डिजाइन बनाए गए हैं, जिन्हें खुद BTS ने तैयार किया है। इनमें बैंड मेंबर्स के नाम, BTS लाइट स्टिक और तीन OREO कुकी डिज़ाइन शामिल हैं, जो मिलकर फैन्स के लिए एक खास संदेश बनाते हैं। फैन्स इन कुकीज़ को इकट्ठा करके इस सीक्रेट मैसेज को खोज सकते हैं।
जहां OREO कुकी के डिजाइन BTS फैन्डम को सेलिब्रेट करते हैं, वहीं इसके पैक डिजाइन में दक्षिण कोरिया की मशहूर स्ट्रीट मार्केट संस्कृति की झलक दिखाई गई है। रंग-बिरंगे डिजाइन और होटोक जैसे लोकप्रिय फूड आइटम्स के जरिए यह पैक कोरियन संस्कृति की ऊर्जा और उत्साह को दर्शाता है।
OREO ब्रांड और BTS इस साझेदारी को सिर्फ एक प्रोडक्ट लॉन्च नहीं बल्कि एक वैश्विक फैन मूवमेंट के रूप में पेश कर रहे हैं। फैन्स OREO पैक पर दिए गए QR कोड को स्कैन कर BTS के लिए डिजिटल ‘लव लेटर’ लिख सकते हैं। दुनियाभर से आए इन संदेशों को एक बड़े ग्लोबल कैंपेन का हिस्सा बनाया जाएगा। इन संदेशों को फैन्स पढ़ भी सकेंगे। इसके अलावा, चुने गए प्रतिभागियों को OREO और BTS से जुड़े एक्सक्लूसिव पुरस्कार जीतने का मौका भी मिलेगा।
Mondelez India के वाइस प्रेसिडेंट – मार्केटिंग, नितिन सैनी ने कहा, “यह OREO और BTS फैन्स के लिए बेहद खास पल है। BTS के पहले वैश्विक स्नैकिंग सहयोग के रूप में यह साझेदारी संस्कृति, संगीत और फैन्डम को एक साथ लाती है। OREO लगातार ऐसे अनुभव तैयार करने की कोशिश करता है जिनसे उपभोक्ता जुड़ाव महसूस करें। हमें खुशी है कि हम भारतीय उपभोक्ताओं और BTS फैन्स के लिए यह लिमिटेड एडिशन कोरियन स्वीट पैनकेक कुकी लेकर आ रहे हैं।”
Limited Edition OREO & BTS कुकीज़ जून 2026 से चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर सीमित समय के लिए उपलब्ध होंगी।







