गुरुग्राम: One MobiKwik Systems (MobiKwik) ने 31 मार्च 2026 को समाप्त चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के वित्तीय परिणामों की घोषणा की। कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में मुनाफा दर्ज किया है, जो उसके पेमेंट्स और फाइनेंशियल सर्विसेज कारोबार में अनुशासित संचालन को दर्शाता है। कंपनी के अनुसार, यह प्रदर्शन MobiKwik की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मोड़ है, जहां कारोबार के विस्तार और लाभप्रदता दोनों साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं।
वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी ने EBITDA में सालाना आधार पर 742 मिलियन रुपये और PAT में 594 मिलियन रुपये का सुधार दर्ज किया। यह सुधार पेमेंट्स और फाइनेंशियल सर्विसेज कारोबार में मार्जिन विस्तार और उच्च गुणवत्ता वाले लेंडिंग पोर्टफोलियो पर फोकस के कारण संभव हुआ। FY26 की दूसरी छमाही में कंपनी का PAT 84 मिलियन रुपये के सकारात्मक स्तर पर पहुंच गया, जिससे पहली छमाही के घाटे की लगभग पूरी भरपाई हो गई। कंपनी ने FY27 में लाभप्रद बने रहने का भरोसा जताया है।


कंपनी ने बताया कि FY26 में उसके कोर बिजनेस—कंज्यूमर पेमेंट्स और लेंडिंग—ने 495 मिलियन रुपये का सकारात्मक EBITDA दर्ज किया। वहीं, कंपनी ने नए मर्चेंट पेमेंट्स कारोबार के विस्तार में 547 मिलियन रुपये का निवेश किया, जिससे FY28 तक 10 गुना वृद्धि की उम्मीद है। इसी निवेश के कारण पूरे वर्ष का EBITDA 52 मिलियन रुपये के घाटे पर रहा।
Bipin Preet Singh, सह-संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, MobiKwik ने कहा, “FY26 MobiKwik के लिए बदलाव का वर्ष रहा। हमने अपने वादे के अनुरूप लाभप्रद दूसरी छमाही दर्ज की और EBITDA में 742 मिलियन रुपये का सुधार हासिल किया। जिम्मेदारी के साथ कारोबार का विस्तार और लाभप्रदता दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। अगले दो वर्षों में हम अपने कोर बिजनेस को मजबूत करने के साथ चार नए ग्रोथ इंजन—ऑफलाइन और ऑनलाइन मर्चेंट एक्वायरिंग, NBFC के जरिए लेंडिंग विस्तार और AI आधारित समाधान—पर ध्यान केंद्रित करेंगे। कोर बिजनेस से मिलने वाला मार्जिन इन नए क्षेत्रों में निवेश को समर्थन देगा।”
कंपनी के समेकित वित्तीय परिणामों के अनुसार, चौथी तिमाही में कुल आय 2,960 मिलियन रुपये रही, जो सालाना आधार पर 6 प्रतिशत अधिक है। पूरे FY26 में कुल आय 11,542 मिलियन रुपये दर्ज की गई। Q4 में कंट्रीब्यूशन प्रॉफिट 112 प्रतिशत बढ़कर 1,351 मिलियन रुपये पहुंच गया, जबकि पूरे वित्त वर्ष में यह 4,374 मिलियन रुपये रहा, जो 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
चौथी तिमाही में EBITDA 174 मिलियन रुपये रहा, जो लगातार दूसरी लाभप्रद तिमाही है। यह सालाना आधार पर 632 मिलियन रुपये और तिमाही आधार पर 24 मिलियन रुपये का सुधार दर्शाता है। पूरे FY26 में EBITDA घाटा घटकर 52 मिलियन रुपये रह गया, जबकि FY25 में यह 794 मिलियन रुपये के घाटे पर था। FY26 की दूसरी छमाही में EBITDA 324 मिलियन रुपये के सकारात्मक स्तर पर पहुंच गया।
पेमेंट्स कारोबार में कंपनी ने लगातार नए रिकॉर्ड बनाए। MobiKwik ने दावा किया कि वह भारत की नंबर-1 PPI वॉलेट कंपनी बनी हुई है और देश के UPI इकोसिस्टम में दूसरी सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली TPAP कंपनी रही। Q4 में UPI ट्रांजैक्शंस में 170 प्रतिशत सालाना वृद्धि दर्ज की गई, जबकि उद्योग का औसत 26 प्रतिशत रहा।
कंपनी का पेमेंट्स GMV लगातार 13वीं तिमाही में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा और Q4 में 524 अरब रुपये दर्ज किया गया, जो सालाना आधार पर 58 प्रतिशत अधिक है। पूरे FY26 में GMV बढ़कर 1,821 अरब रुपये पहुंच गया, जो FY24 की तुलना में लगभग 4.8 गुना वृद्धि को दर्शाता है। कंपनी ने 16 बेसिस प्वाइंट का नेट पेमेंट्स मार्जिन दर्ज किया, जिसे उद्योग में अग्रणी बताया गया।
फाइनेंशियल सर्विसेज कारोबार में भी मजबूत सुधार देखने को मिला। ZIP EMI GMV Q4 में 59 प्रतिशत बढ़कर 8,377 मिलियन रुपये पहुंच गया। फाइनेंशियल सर्विसेज से राजस्व 37 प्रतिशत बढ़कर 771 मिलियन रुपये रहा, जबकि पूरे FY26 में यह 2,619 मिलियन रुपये दर्ज किया गया। Q4 में फाइनेंशियल सर्विसेज ग्रॉस प्रॉफिट 1,775 प्रतिशत की तेज वृद्धि के साथ 451 मिलियन रुपये पहुंच गया, जबकि पूरे वित्त वर्ष में यह 1,157 मिलियन रुपये रहा।







