मुंबई: वैश्विक फार्मा कंपनी लुपिन लिमिटेड (Lupin) ने गुरुवार को कहा कि उसे गुजरात स्थित अंकलेश्वर संयंत्र के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (US FDA) से एस्टैब्लिशमेंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट (EIR) प्राप्त हुई है। यह रिपोर्ट 2 मार्च से 7 मार्च 2026 तक हुई उत्पाद-विशिष्ट प्री-अप्रूवल निरीक्षण प्रक्रिया के समापन के बाद जारी की गई है।
लुपिन के प्रबंध निदेशक निलेश गुप्ता ने कहा, “अंकलेश्वर संयंत्र के लिए US FDA से EIR प्राप्त होने पर हमें खुशी है। यह उपलब्धि गुणवत्ता उत्कृष्टता और नियामकीय अनुपालन पर हमारे निरंतर फोकस को दर्शाती है तथा दुनियाभर के मरीजों को सुरक्षित और प्रभावी दवाएं उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।







