Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

ताजा खबर
हिंदुस्तान जिंक ने वित्त वर्ष 2025-26 में 32 मिलियन टन अयस्क जोड़ा; अन्वेषण सफलता दर 88% के पार बीएचईएल ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के व्यापक रखरखाव हेतु टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया Coforge ने हाई-टेक क्षेत्र में AI फीचर्स से एंटरप्राइज परिणामों की ओर बदलाव को तेज किया ACME Solar ने राजस्थान में 66.68 मेगावाट सौर क्षमता और 300 मेगावाट घंटा BESS क्षमता शुरू की Bharat Forge और RTX की प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा भारत के स्वदेशी HALE UAV कार्यक्रम के लिए टर्बोप्रॉप इंजन की संभावनाएं तलाशेंगे BHEL को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 2025-26 के अंतर्गत द्वितीय पुरस्कार; लगातार तीसरे वर्ष राजभाषा के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
Search
Close this search box.

LIC ने मौजूदा निवेशकों के लिए 1:1 बोनस शेयर मंजूर किए

LIC ने मौजूदा निवेशकों के लिए 1:1 बोनस शेयर मंजूर किए
LIC
मुंबई: Life Insurance Corporation of India (“एलआईसी”) के निदेशक मंडल ने आज आयोजित अपनी बैठक में, अन्य बातों के साथ, 1:1 के अनुपात में मौजूदा शेयरधारकों (रिकॉर्ड तिथि के अनुसार, जिसकी घोषणा बाद में की जाएगी) को बोनस इक्विटी शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार करते हुए उसे मंजूरी दे दी।

बोनस इक्विटी शेयरों का यह निर्गम शेयरधारकों की स्वीकृति के अधीन होगा। एलआईसी की वर्तमान अधिकृत इक्विटी शेयर पूंजी 25,000 करोड़ रुपये है, जबकि चुकता (पेड-अप) इक्विटी शेयर पूंजी 6,324.99 करोड़ रुपये है। प्रस्तावित 1:1 बोनस निर्गम के बाद, चुकता इक्विटी शेयर पूंजी बढ़कर 12,649.99 करोड़ रुपये हो जाएगी। 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी का रिज़र्व एवं अधिशेष (भारत में) 1,46,440.58 करोड़ रुपये था, जबकि 31 दिसंबर 2025 को समाप्त नौ माह की अवधि के लिए कर पश्चात लाभ (PAT) 33,998 करोड़ रुपये रहा।

निदेशक मंडल ने कहा कि 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का प्रस्ताव, एलआईसी में सदस्यों के निरंतर समर्थन और विश्वास के लिए उन्हें पुरस्कृत करने का एक उपयुक्त तरीका है। इससे कंपनी की चुकता पूंजी और संचित रिज़र्व के बीच संतुलन स्थापित करने में मदद मिलेगी, साथ ही शेयर को अधिक किफायती और आकर्षक बनाकर उसकी तरलता और बाज़ार में कारोबार की क्षमता (मार्केटेबिलिटी) भी बढ़ेगी।

आगे यह भी स्पष्ट किया गया कि बोनस शेयर जारी करने के इस प्रस्ताव का एलआईसी के सॉल्वेंसी मार्जिन या अन्य किसी वित्तीय मानकों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

एलआईसी के सीईओ एवं एमडी आर. दोराईस्वामी ने कहा, “मई 2022 में सूचीबद्ध होने के बाद से, एलआईसी लगातार डिविडेंड का भुगतान कर रही है और समय के साथ प्रति शेयर डिविडेंड को 1.50 रुपये से बढ़ाकर 12 रुपये तक किया है। हम अपने शेयरधारकों को पुरस्कृत करने के विभिन्न तरीकों का लगातार मूल्यांकन करते रहे हैं और हमें विश्वास है कि प्रस्तावित बोनस इश्यू इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम अपने शेयरधारकों के समर्थन, धैर्य और हमारी रणनीति व क्रियान्वयन में विश्वास के लिए आभारी हैं। हमें भरोसा है कि हमारे सभी परिवर्तनकारी प्रयास ठोस परिणाम दे रहे हैं और आगे भी सभी के लिए बेहतर परिणाम सुनिश्चित करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Recent News

Follow Us

Related News