New Delhi: ट्रांसरेल को एक महत्वपूर्ण वित्तीय उपलब्धि हासिल हुई है। कंपनी ने जानकारी दी है कि India Ratings & Research (Ind-Ra) ने उसकी दीर्घकालिक क्रेडिट रेटिंग को अपग्रेड कर IND AA- कर दिया है। साथ ही, रेटिंग का आउटलुक Stable रखा गया है।
कंपनी के अनुसार, यह रेटिंग अपग्रेड ऐसे समय में मिला है जब ट्रांसरेल अपने वैश्विक कारोबार का विस्तार कर रही है और इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एवं कंस्ट्रक्शन (EPC) समाधान प्रदाता के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत बना रही है।
कंपनी ने इस उपलब्धि को अपनी विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए कहा कि वह वैश्विक स्तर पर अपनी उपस्थिति को और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।







