New Delhi: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय उच्च शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 28 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सूचना का अधिकार दिवस एवं सम्मेलन 2026 के अवसर पर प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम आरटीआई इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया गया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार को यह सम्मान उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान, शैक्षणिक नेतृत्व एवं विश्वविद्यालय के विकास में उनकी भूमिका के लिए प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में आरटीआई इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनीष कुमार शेखर ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, अनुसंधान, नवाचार और पारदर्शिता को प्राथमिकता देना आवश्यक है। उन्होंने इस सम्मान को विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं समस्त विश्वविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान, नवाचार तथा कौशल विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ शोध एवं नवाचार के लिए अनुकूल वातावरण विकसित किया जा रहा है।
कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार को प्राप्त इस सम्मान पर विश्वविद्यालय के समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा, कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार, विभिन्न संकायों के अधिष्ठाताओं, विभागाध्यक्षों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाई देते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया।








The app installation was a breeze and the login process is super fast. It makes the whole experience much more convenient on mobile. superlgloginappapk