Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

Search
Close this search box.

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का हुआ आयोजन

स्वच्छता की शपथ लेते सहभागी
स्वच्छता की शपथ लेते सहभागी

New Delhi: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में स्वच्छता ही सेवा अभियान व एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के अंतर्गत सोमवार को स्वच्छता कर्मियों हेतु सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई व स्वास्थ्य केंद्र के साझा प्रयासों से आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर के लिए विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए इस आयोजन को विश्वविद्यालय परिसर मेें कार्यरत विभिन्न सफाई कर्मियों न अन्य सहयोगियों की स्वास्थ्य जाँच हेतु उपयोगी बताया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार तथा शोध अधिष्ठाता प्रो. नीलम सांगवान की उपस्थिति में प्रतिभागियों ने स्वच्छता की शपथ ली।

विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन करते हुए कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि  स्वच्छता कर्मी विश्वविद्यालय परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखना विश्वविद्यालय की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर सफाई कर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनकी नियमित स्वास्थ्य जाँच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।

 

सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का उद्घाटन करते कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार
सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का उद्घाटन करते कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार

इस अवसर पर प्रो. नीलम सांगवान ने कहा कि स्वच्छता कर्मियों का स्वस्थ एवं सुरक्षित रहना एक स्वच्छ और स्वस्थ कार्यस्थल के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित यह शिविर स्वच्छता कर्मियों के प्रति संवेदनशीलता, सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा स्वच्छता और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया।

विश्वविद्यालय की चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत यादव व डॉ. हिना यादव ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से विश्वविद्यालय में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य की जाँच कर आवश्यक परामर्श उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में 62 स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें स्वच्छता किट भी उपलब्ध करवाई गई। जाँच के दौरान ब्लड प्रेशर, डायबीटिज व अन्य चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराए गए और आवश्यकता अनुसार उपचार हेतु दवाएं भी दी गई।  उन्होंने बताया कि इस आयोजन में विश्वविद्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के नोडल ऑफिसर प्रो. राजेंद्र प्रसाद मीना, स्वच्छता ही सेवा अभियान के नोडल ऑफिसर डॉ. तरुण कुमार, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. रणबीर सिंह, डॉ. संजीत कुमार व विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मचारियों सहित एनएसएस के संयोजक डॉ. प्रदीप, डॉ. नीलम, स्वयंसेवकों तथा शोधार्थी रसना, मेघादित्य राय आदि ने सक्रिय योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Recent News

Follow Us

Related News