नई दिल्ली: ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड (BSE: 544317, NSE: TRANSRAILL) ने घरेलू पावर ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) कारोबार में मुख्य रूप से ₹927 करोड़ के नए ऑर्डर हासिल किए हैं। इन नए ऑर्डर के बाद चालू वर्ष में कंपनी का कुल ऑर्डर इनटेक बढ़कर ₹3,356 करोड़ हो गया है।
इन नए ऑर्डर में मुख्य रूप से घरेलू बाजार में 765 केवी और 400 केवी ट्रांसमिशन लाइनों से जुड़ी ईपीसी परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा, अमेरिका में कंडक्टर की आपूर्ति के ऑर्डर भी मिले हैं। इन नए ऑर्डर के साथ ट्रांसरेल को पिछले तीन सप्ताह में ₹2,300 करोड़ से अधिक के ऑर्डर मिलने का सिलसिला जारी रहा है।
टावर और कंडक्टर के क्षेत्र में कंपनी की विस्तारित इन-हाउस विनिर्माण क्षमताएं तथा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टीएंडडी बाजार में मजबूत मांग कंपनी को सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए बेहतर स्थिति में रखती हैं।
कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ रंदीप नारंग ने कहा, “ऑर्डर मिलने की मजबूत गति पावर टीएंडडी क्षेत्र में कंपनी के बढ़ते पैमाने और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को दर्शाती है। इन-हाउस टावर और कंडक्टर विनिर्माण क्षमताओं के साथ जटिल ट्रांसमिशन ईपीसी परियोजनाओं को हासिल करने की हमारी क्षमता हमें प्रतिस्पर्धियों से अलग बनाती है। घरेलू बाजार में मजबूत उपस्थिति और अंतरराष्ट्रीय कारोबार के विस्तार के साथ हमारा ध्यान अपने उत्पादों और सेवाओं के विविधीकरण के जरिए एक मजबूत एवं विविधीकृत कारोबार तैयार करने पर है।”







