मुंबई: वैश्विक इंफ्रास्ट्रक्चर ईपीसी कंपनी और आरपीजी ग्रुप की कंपनी केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड को भारत में अपने ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन (टीएंडडी) कारोबार में 1,014 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। इनमें पश्चिमी भारत में पंप्ड स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) से बिजली निकासी के लिए 765 केवी ट्रांसमिशन लाइन स्थापित करने का पहला ऑर्डर भी शामिल है।
केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ विमल केजरीवाल ने कहा, “हमें पीएसपी से बिजली निकासी के लिए अपने एक मौजूदा ग्राहक से यह प्रतिष्ठित ऑर्डर मिलने की खुशी है। यह हमारे टीएंडडी कारोबार के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि हम नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की बढ़ती बिजली अवसंरचना संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग कर रहे हैं। इन ऑर्डरों के साथ चालू वित्त वर्ष में अब तक हमारा कुल ऑर्डर इनटेक 9,600 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।”






