नई दिल्ली: वैश्विक इंफ्रास्ट्रक्चर ईपीसी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी और RPG ग्रुप की कंपनी KEC International Ltd. ने विभिन्न कारोबार क्षेत्रों में 1,407 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर हासिल किए हैं।
ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन (T&D):
कंपनी के इस कारोबार क्षेत्र को निम्नलिखित परियोजनाओं के ऑर्डर मिले हैं:
-
अफ्रीका में 220/110/30 केवी सबस्टेशनों के निर्माण के ऑर्डर।
-
भारत में एक निजी डेवलपर से 765 केवी ट्रांसमिशन लाइन का अतिरिक्त ऑर्डर।
-
अमेरिका महाद्वीप में टावरों, हार्डवेयर और पोल की आपूर्ति के ऑर्डर।
ट्रांसपोर्टेशन:
इस कारोबार क्षेत्र को भारत में रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण और उससे जुड़े सिविल कार्यों के लिए एक संयुक्त ऑर्डर मिला है।
केबल्स एवं कंडक्टर्स:
कंपनी को भारत और विदेशी बाजारों में विभिन्न ऑर्डर मिले हैं।
KEC International Ltd. के एमडी एवं सीईओ विमल केजरीवाल ने कहा, “हमें अपने विभिन्न कारोबार क्षेत्रों में नए ऑर्डर मिलने पर खुशी है। T&D क्षेत्र में अफ्रीका में सबस्टेशन का महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने के साथ-साथ पहले हासिल किए गए ट्रांसमिशन लाइन के ऑर्डरों ने हमारी ऑर्डर बुक को काफी मजबूत किया है और अफ्रीकी बाजार में हमारी उपस्थिति को और सुदृढ़ किया है। ट्रांसपोर्टेशन क्षेत्र में हमें पारंपरिक रेलवे सेगमेंट में एक ऑर्डर मिला है, जो इस कारोबार में ऑर्डर हासिल करने के प्रति हमारा चयनात्मक दृष्टिकोण बनाए रखते हुए बाजार के अवसरों में सुधार के शुरुआती संकेत दर्शाता है। इन नए ऑर्डरों के साथ चालू वित्त वर्ष में अब तक हमारा कुल ऑर्डर इनटेक लगभग 15,000 करोड़ रुपये हो गया है।”







