नई दिल्ली: देश की अग्रणी बिजली क्षेत्र की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 2,908.99 करोड़ रुपये का पहला अंतरिम लाभांश (डिविडेंड) दिया। यह लाभांश कंपनी की चुकता इक्विटी शेयर पूंजी का 30 प्रतिशत है।
इसके साथ ही एनटीपीसी लिमिटेड ने लगातार 34वें वर्ष अपने शेयरधारकों को लाभांश वितरित करने का सिलसिला जारी रखा है।







