Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

ताजा खबर
एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, बोले- ‘प्रधानमंत्री अंबानी… भारत के असली बॉस’, स्टारलिंक की भारत में एंट्री अटकने के बीच टिप्पणी पूनेवाला फिनकॉर्प ने अलेखापरीक्षित वित्तीय परिणामों की घोषणा की हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के 17 वैज्ञानिकों ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में बनाई जगह प्रोज़ियल ग्रीन एनर्जी ने 100 मेगावाट की बिक्री से यूरोपीय IPP से 460 करोड़ रुपये जुटाए भारतीय आईटी कंपनियों के अस्थायी निलंबन पर NASSCOM ने कहा: ‘Immigration और कुशल प्रतिभाओं की आवाजाही को एक नजर से न देखें’ KEC इंटरनेशनल को 1,030 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले
Search
Close this search box.

एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, बोले- ‘प्रधानमंत्री अंबानी… भारत के असली बॉस’, स्टारलिंक की भारत में एंट्री अटकने के बीच टिप्पणी

Elon Musk, American Businessman
Elon Musk, American Businessman

नई दिल्ली: भारत में अस्थिरता के बीच, जब जंतर-मंतर पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है, तब भारत के सबसे शक्तिशाली कारोबारी मुकेश अंबानी और दुनिया के सबसे शक्तिशाली कारोबारी एलन मस्क भारतीय संचार बाजार में एकाधिकार को लेकर आमने-सामने हैं। एलन मस्क भारतीय बाजार में स्टारलिंक को उतारना चाहते हैं, जबकि मुकेश अंबानी भारतीय संचार क्षेत्र में अपना एकाधिकार बनाए रखना चाहते हैं। इतिहास में ऐसे कई उदाहरण मिलते हैं, जब बड़े उद्योगपतियों के बीच एकाधिकार की होड़ का खामियाजा देश की जनता को भुगतना पड़ा है।

एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहा। उन्होंने लिखा, “मुझे यह समझने में विफल रहने के लिए मेरी विनम्र क्षमा स्वीकार करें कि आप ही भारत के असली बॉस हैं।”

उन्होंने मुकेश अंबानी पर भारतीयों का शोषण करने का आरोप भी लगाया। मस्क ने कहा, “स्वाभाविक रूप से, आप भारत के महान लोगों का एकाधिकार के जरिए शोषण जारी रखना चाहेंगे, लेकिन क्या आप फिर भी स्टारलिंक को प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देने पर विचार करेंगे?”

अमेरिकी कारोबारी ने यह भी दावा किया कि स्टारलिंक ग्रामीण भारत के लोगों को दुनिया से जोड़ने में मदद करेगा। उन्होंने कहा, “भारत के कई ऐसे क्षेत्र हैं, जैसा कि अन्य देशों में भी है, जहां इंटरनेट की सुविधा नहीं है। इससे बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने और छोटे व्यवसायों को वैश्विक बाजार में अपने उत्पाद बेचने के अवसर से वंचित होना पड़ता है। स्टारलिंक उनकी जिंदगी को बेहतर बना सकता है।”

एलन मस्क ने यह भी दावा किया, “दुनियाभर में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान, जब अन्य सभी संचार प्रणालियां विफल हो गईं, तब लोगों की जान बचाने में स्टारलिंक बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ है। ऐसे में आप भारत में भी पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की जान बचाने में मदद करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Recent News

Follow Us

Related News