Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

ताजा खबर
हिंदुस्तान जिंक ने वित्त वर्ष 2025-26 में 32 मिलियन टन अयस्क जोड़ा; अन्वेषण सफलता दर 88% के पार बीएचईएल ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के व्यापक रखरखाव हेतु टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया Coforge ने हाई-टेक क्षेत्र में AI फीचर्स से एंटरप्राइज परिणामों की ओर बदलाव को तेज किया ACME Solar ने राजस्थान में 66.68 मेगावाट सौर क्षमता और 300 मेगावाट घंटा BESS क्षमता शुरू की Bharat Forge और RTX की प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा भारत के स्वदेशी HALE UAV कार्यक्रम के लिए टर्बोप्रॉप इंजन की संभावनाएं तलाशेंगे BHEL को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 2025-26 के अंतर्गत द्वितीय पुरस्कार; लगातार तीसरे वर्ष राजभाषा के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
Search
Close this search box.

TVS Motor का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में राजस्व 38% बढ़कर 13,896 करोड़ रुपये पहुंचा

TVS Motor का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में राजस्व 38% बढ़कर 13,896 करोड़ रुपये पहुंचा
TVS Motor

बेंगलुरु: टीवीएस मोटर कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 13,896 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया, जो वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही के 10,081 करोड़ रुपये की तुलना में 38% अधिक है।

कंपनी ने पहली तिमाही में 1,779 करोड़ रुपये का अब तक का सर्वाधिक EBITDA दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 1,260 करोड़ रुपये की तुलना में 41% की वृद्धि दर्शाता है। जून 2026 को समाप्त तिमाही में कंपनी का EBITDA मार्जिन 30 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 12.8% हो गया, जो जून 2025 की तिमाही में 12.5% था।

चालू तिमाही में कंपनी का कर पश्चात लाभ (PAT) 51% बढ़कर 1,174 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में यह 776 करोड़ रुपये था। कंपनी ने कहा कि वैश्विक बाजार में अनिश्चितताओं के कारण तिमाही के दौरान कमोडिटी कीमतों में तेज वृद्धि हुई, जिससे इनपुट लागत बढ़ी। हालांकि, कंपनी ने मूल्य समायोजन तथा लागत अनुकूलन उपायों, जिनमें पैमाने से मिलने वाले लाभ भी शामिल हैं, के माध्यम से लागत वृद्धि के प्रभाव को आंशिक रूप से कम किया।

पहली तिमाही की बिक्री

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी ने अब तक की सर्वाधिक तिमाही बिक्री दर्ज की। दोपहिया और तिपहिया वाहनों की कुल बिक्री 28%बढ़कर 16.3 लाख इकाई रही, जबकि जून 2025 को समाप्त तिमाही में यह 12.8 लाख इकाई थी।

समीक्षाधीन तिमाही में मोटरसाइकिलों की बिक्री 19% बढ़कर 7.4 लाख इकाई रही, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 6.2 लाख इकाईथी।

इसी अवधि में स्कूटरों की बिक्री 36% बढ़कर 6.8 लाख इकाई हो गई, जबकि जून 2025 की तिमाही में यह 5.0 लाख इकाई थी।

कंपनी के अंतरराष्ट्रीय कारोबार में 33% की वृद्धि दर्ज की गई। पहली तिमाही में बिक्री 4.7 लाख इकाई रही, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में यह 3.5 लाख इकाई थी।

कंपनी के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री 86% बढ़कर 1,29,940 इकाई हो गई, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में यह 70,060 इकाई थी। कंपनी ने कहा कि उसके इलेक्ट्रिक वाहनों के ग्राहकों की संख्या अब 10 लाख से अधिक हो गई है।

समीक्षाधीन तिमाही में तिपहिया वाहनों की बिक्री 48% बढ़कर 66,697 इकाई रही, जबकि जून 2025 को समाप्त अवधि में यह 44,978 इकाईथी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Recent News

Follow Us

Related News