अहमदाबाद: भारत की सबसे बड़ी निजी ट्रांसमिशन, वितरण, स्मार्ट मीटरिंग एवं ऊर्जा समाधान प्लेटफॉर्म कंपनी अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने 30 जून, 2026 को समाप्त पहली तिमाही के वित्तीय और परिचालन परिणामों की घोषणा की।
अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) कंदर्प पटेल ने कहा, “एईएसएल ने वित्त वर्ष 2026-27 की मजबूत शुरुआत की है, जिसे हमारे मुख्य व्यवसायों में बेहतर वित्तीय प्रदर्शन और परिचालन उत्कृष्टता का समर्थन मिला है। तिमाही के दौरान हमने इंटेलीस्मार्ट (IntelliSmart) के प्रस्तावित अधिग्रहण के माध्यम से अपने विकास मंच को और मजबूत किया, जो भारत का अग्रणी स्मार्ट मीटरिंग प्लेटफॉर्म बनाने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है। महत्वपूर्ण अक्षय ऊर्जा समझौतों और यूटिलिटीज, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक (C&I) तथा डेटा सेंटर क्षेत्रों में बढ़ते उपभोक्ता आधार के साथ हमारा ऊर्जा समाधान प्लेटफॉर्म गति पकड़ चुका है। मजबूत परियोजना पाइपलाइन, अनुशासित निष्पादन और वित्तीय अनुशासन के बल पर हम सतत विकास और दीर्घकालिक हितधारक मूल्य सृजन के लिए बेहतर स्थिति में हैं।”

राजस्व
- वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कुल आय 9,852 करोड़ रुपये रही, जो सालाना आधार पर 40% अधिक है।
- परिचालन राजस्व 7,117 करोड़ रुपये रहा, जिसमें 54% की वृद्धि दर्ज की गई। यह वृद्धि हाल ही में चालू हुई मुंबई एचवीडीसी परियोजना, स्मार्ट मीटरिंग के विस्तार और ऊर्जा समाधान प्लेटफॉर्म के योगदान से हुई।
EBITDA
- कंपनी का EBITDA पहली तिमाही में 3,178 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो 58% की वृद्धि दर्शाता है।
- परिचालन EBITDA 70% बढ़कर 2,779 करोड़ रुपये रहा।

ट्रांसमिशन
- कंपनी के पास 71,779 करोड़ रुपये मूल्य की 13 परियोजनाओं की मजबूत परियोजना पाइपलाइन है।
- निकट अवधि में लगभग 1.1 लाख करोड़ रुपये के ट्रांसमिशन टेंडरों के अवसर बने हुए हैं।
- तिमाही के दौरान औसत सिस्टम उपलब्धता 99.6% से अधिक रही। बेहतर लाइन उपलब्धता के कारण कंपनी को पहली तिमाही में 35 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन आय प्राप्त हुई, जो संचालन एवं रखरखाव (O&M) प्रथाओं को दर्शाती है।
वितरण कारोबार (AEML मुंबई और MUL)
- वितरण कारोबार का प्रदर्शन स्थिर रहा।
- अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (AEML) का विनियमित परिसंपत्ति आधार (RAB) पहली तिमाही के अंत तक 10,353 करोड़ रुपयेरहा, जिसमें 5,485 करोड़ रुपये इक्विटी और 4,867 करोड़ रुपये ऋण शामिल हैं। यह सालाना आधार पर 9.7% की वृद्धि है।
- AEML ने 99.99% बिजली आपूर्ति विश्वसनीयता बनाए रखी।
- मुंबई क्षेत्र में कुल बिजली बिक्री 2,939 मिलियन यूनिट (MU) से बढ़कर 3,260 मिलियन यूनिट हो गई, जो 11% की वृद्धि है।
- एमपीएसईज़ेड (मुंद्रा) यूटिलिटी लिमिटेड (MUL) की बिजली बिक्री 272 मिलियन यूनिट से बढ़कर 425 मिलियन यूनिट हो गई, जो 57% की वृद्धि है। इसका कारण औद्योगिक और वाणिज्यिक मांग में मजबूती रही।
- पहली तिमाही में AEML नेटवर्क में वितरण हानि 5.16% रही, जिस पर अत्यधिक गर्मी और ऊर्जा खपत में वृद्धि का प्रभाव पड़ा।
स्मार्ट मीटर
- एईएसएल ने इंटेलीस्मार्ट के प्रस्तावित अधिग्रहण की घोषणा की है। इसके साथ कंपनी का स्मार्ट मीटरिंग पोर्टफोलियो 4.7 करोड़ से अधिक स्मार्ट मीटरों तक पहुंच जाएगा और वह भारत का सबसे बड़ा स्मार्ट मीटरिंग प्लेटफॉर्म बनने की दिशा में आगे बढ़ेगी।
ऊर्जा समाधान प्लेटफॉर्म
- कंपनी ने सौर और पवन ऊर्जा में लगभग 4.0 गीगावाट की आपूर्ति व्यवस्था, 3.3 गीगावाट-घंटे (GWh) की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS) तथा वाणिज्यिक एवं औद्योगिक, डेटा सेंटर और यूटिलिटी क्षेत्रों में 1 गीगावाट से अधिक ऊर्जा पोर्टफोलियो विकसित किया है, जिससे एकीकृत अक्षय ऊर्जा और चौबीसों घंटे डिजिटल ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
ESG और अन्य अपडेट
- ESG Risk Assessments and Insights Limited ने जून 2026 में एईएसएल की ESG जोखिम रेटिंग 68/100 से बढ़ाकर 73/100कर दी और इसकी रेटिंग श्रेणी ‘Strong’ से ‘Excellent’ कर दी।
- Sustainalytics की ESG जोखिम रेटिंग सितंबर 2025 के 19.9 से सुधरकर जून 2026 में 18.5 (Low Risk) हो गई, जिससे एईएसएल वैश्विक स्तर पर 215 इलेक्ट्रिक यूटिलिटी कंपनियों में शीर्ष 7वें प्रतिशतक में शामिल हो गई।
- अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (AEML) ने ग्राहक सेवा उत्कृष्टता के लिए REC की Consumer Service Rating of DISCOMs (CSRD) में A+ रेटिंग के साथ भारत की शीर्ष रैंक वाली वितरण कंपनी का स्थान बरकरार रखा।







