New Delhi: भारत की प्रमुख स्टेनलेस स्टील निर्माता कंपनी जिंदल स्टेनलेस ने कुंजल मेहता को 25 जून, 2026 से अपना मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया। इस फैसले को आज दिल्ली में हुई बोर्ड की बैठक में मंजूरी दी गई। वित्त क्षेत्र के अनुभवी पेशेवर श्री मेहता के पास 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने स्टील, बिजली, बंदरगाह और रसद उद्योग तथा प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में काम किया है। वह कंपनी की वित्तीय रणनीति का नेतृत्व करेंगे और कंपनी के विकास, विस्तार व मूल्य सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सीएफओ के रूप में श्री मेहता कंपनी के वित्तीय कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसमें वित्त और निवेश प्रबंधन, पूंजी प्रबंधन, वित्तीय योजना बनाना, निवेशकों से संबंध, जोखिम प्रबंधन और कंपनी की रणनीतिक विकास पहलों की निगरानी शामिल होगी।
जिंदल स्टेनलेस के प्रबंध निदेशक श्री अभ्युदय जिंदल ने कहा, “ जैसे जिंदल स्टेनलेस अपनी मजबूत स्थिति को और बेहतर बनाने और अपनी लंबी अवधि की विकास योजना पर आगे बढ़ने पर काम कर रहा है, ऐसे में कंपनी का वित्तीय प्रबंधन और पैसे का सही इस्तेमाल महत्त्वपूर्ण प्राथमिकता रखते हैं। कुंजल को वित्तीय रणनीति, कोष प्रबंधन, पूंजी जुटाने तथा व्यावसायिक परिवर्तन के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है। बड़े और जटिल संगठनों में वित्तीय उत्कृष्टता और दीर्घकालिक मूल्य सृजन को गति देने का उनका सिद्ध अनुभव रहा है। मुझे भरोसा है कि उनके नेतृत्व से हमारी वित्तीय स्थिति और मजबूत होगी और उत्पादन कारोबार में मदद मिलेगी।”
जिंदल स्टेनलेस से जुड़ने से पहले, श्री मेहता अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड में मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के पद पर कार्यरत थे। अपने पेशेवर जीवन में उन्होंने अदानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड, अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड तथा एस्सार स्टील इंडिया लिमिटेड में भी वरिष्ठ नेतृत्व की जिम्मेदारियाँ निभाई हैं।
चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉस्ट अकाउंटेंट के रूप में योग्य श्री मेहता को वित्तीय प्रबंधन, संसाधन जुटाने, कोष एवं कार्यशील पूंजी प्रबंधन, वित्तीय योजना एवं विश्लेषण, निवेशक संबंध, कॉर्पोरेट गवर्नेंस, आश्वासन (एश्योरेंस) तथा जोखिम प्रबंधन के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है। उन्होंने देश और विदेश के बाजारों में कई वित्तीय पहलों का नेतृत्व किया है और बड़ी कंपनियों में वित्तीय बदलाव से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया है।
जिंदल स्टेनलेस में शामिल होने पर खुशी जताते हुए कुंजल मेहता ने कहा, “जिंदल स्टेनलेस की विकास यात्रा के एक महत्वपूर्ण चरण में कंपनी से जुड़कर मुझे बेहद खुशी हो रही है। नवाचार, परिचालन उत्कृष्टता, सतत विकास और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के बल पर कंपनी ने स्टेनलेस स्टील उद्योग में मजबूत नेतृत्व स्थापित किया है। मैं नेतृत्व टीम के साथ मिलकर कंपनी की वित्तीय मजबूती को और सुदृढ़ करने तथा इसके दीर्घकालिक रणनीतिक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करने को लेकर उत्साहित हूँ।”








[1851]889bet Login Rasmi | Slot Online Terpercaya Deposit E-Wallet,889bet menawarkan akses mudah melalui app download untuk permainan slot dan baccarat. Nikmati kemudahan deposit e-wallet yang pantas. Sertai kami sekarang juga. visit: 889bet