New Delhi: (हकेवि), महेंद्रगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रारंभ किए गए नए बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) कार्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो गई है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने बीबीए के दाखिला ब्रोशर का विमोचन किया। इस अवसर पर समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा, प्रो. सुनीता तंवर, प्रो. आशीष माथुर, प्रो. सुशीला कुमारी शोरिया, प्रो. पायल कंवर चंदेल तथा डॉ. सुमित कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शुरू किया गया यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख, कौशल-आधारित एवं बहुविषयक शिक्षा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को प्रबंधन कौशल, उद्यमिता, नेतृत्व क्षमता तथा व्यवसाय एवं प्रबंधन की मजबूत समझ विकसित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
विश्वविद्यालय में बीबीए कार्यक्रम निदेशक एवं नॉन-सीयूईटी प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग बी. सिंह ने विद्यार्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान करते हुए बताया कि बीबीए कार्यक्रम में 60 सीटें उपलब्ध हैं। प्रवेश 10$2 या समकक्ष परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर होगा। किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक (आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार छूट) प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 18 जून 2026 से प्रारंभ हो चुकी है, जो 8जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। विस्तृत मेरिट सूची 13 जुलाई को जारी की जाएगी, जबकि प्रवेश आवंटन प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू होगी। पात्रता, प्रवेश प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियों एवं ऑनलाइन पंजीकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल https://www.cuh.ac.in/bba_admission.aspx से प्राप्त कर सकते हैं।







