Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

ताजा खबर
हिंदुस्तान जिंक ने वित्त वर्ष 2025-26 में 32 मिलियन टन अयस्क जोड़ा; अन्वेषण सफलता दर 88% के पार बीएचईएल ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के व्यापक रखरखाव हेतु टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया Coforge ने हाई-टेक क्षेत्र में AI फीचर्स से एंटरप्राइज परिणामों की ओर बदलाव को तेज किया ACME Solar ने राजस्थान में 66.68 मेगावाट सौर क्षमता और 300 मेगावाट घंटा BESS क्षमता शुरू की Bharat Forge और RTX की प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा भारत के स्वदेशी HALE UAV कार्यक्रम के लिए टर्बोप्रॉप इंजन की संभावनाएं तलाशेंगे BHEL को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 2025-26 के अंतर्गत द्वितीय पुरस्कार; लगातार तीसरे वर्ष राजभाषा के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
Search
Close this search box.

पर्यावरण संरक्षण में सभी की सहभागिता जरूरी: कुलपति, विश्व पर्यावरण दिवस पर हकेवि में पौधारोपण अभियान

पर्यावरण संरक्षण में सभी की सहभागिता जरूरी: कुलपति, विश्व पर्यावरण दिवस पर हकेवि में पौधारोपण अभियान

Greater Noida: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में तथा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के रसायनविज्ञान विभाग द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए आयोजित इस अभियान के अंतर्गत कुल 31 रुद्राक्ष एवं बॉटल पाम के पौधे लागए गए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार, समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा तथा कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया तथा विश्वविद्यालय समुदाय को पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन विश्वविद्यालय की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय हरित एवं सतत परिसर के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करता है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में मियावाकी पद्धति पर आधारित सघन वन विकसित करने की पहल प्रारंभ की गई है, जो जैव विविधता संरक्षण, कार्बन अवशोषण तथा पारिस्थितिकीय संतुलन को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से पौधारोपण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए आगे आने तथा प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का भी आह्वान किया।

विश्वविद्यालय के समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराता है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसे अभियान पर्यावरण संरक्षण को भावनात्मक एवं सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हैं। वृक्षारोपण न केवल पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में सहायक है, बल्कि यह भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का भी सशक्त माध्यम है।

वृक्षारोपण अभियान में रसायन विज्ञान विभाग के शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों तथा शिक्षणेतर कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। रसायन विज्ञान विभाग के एडजंक्ट प्रोफेसर प्रो. राकेश भारद्वाज ने इस पर्यावरणीय पहल हेतु पौधों का दान कर अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. पवन कुमार मौर्य, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के निदेशक प्रो. सुरेंद्र सिंह, जैव प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रूपेश देशमुख, औषधि विज्ञान विभाग के प्रो. विपन कुमार परिहार, प्रो. विनोद कुमार, प्रो. रणबीर सिंह, डॉ. विकास सिवाच, प्रो. उमेश सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, वनीकरण तथा भावी पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Recent News

Follow Us

Related News