नई दिल्ली: केंद्रीय रेल; सूचना एवं प्रसारण; तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु में बीईएमएल के ‘आदित्य’ हाई-स्पीड रेल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार, बीईएमएल लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक शंतनु रॉय, भारतीय रेल और नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बीईएमएल द्वारा विकसित ‘आदित्य’ कॉम्प्लेक्स एक समर्पित और भविष्य के लिए तैयार अत्याधुनिक सुविधा केंद्र है, जो भारत के पहले स्वदेशी हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन प्लेटफॉर्म के डिजाइन और निर्माण का प्रमुख केंद्र बनेगा। आगामी बी-28 ट्रेन-सेट्स में उन्नत और उच्च-सटीकता आधारित विनिर्माण प्रणालियों का उपयोग किया जाएगा।
इसकी परिवर्तनकारी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी को नए सिरे से परिभाषित करेगी, शहरों के बीच दूरी कम करेगी और आर्थिक एकीकरण को गति देगी।








