मुंबई: सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने घोषणा की है कि उसे दक्षिण अफ्रीका में वयस्कों में अपर्याप्त रूप से नियंत्रित टाइप-2 डायबिटीज मेलिटस के उपचार के लिए, आहार और व्यायाम के साथ सहायक उपचार के रूप में उपयोग होने वाले जेनेरिक सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन के निर्माण और विपणन की मंजूरी दक्षिण अफ्रीकी स्वास्थ्य उत्पाद नियामक प्राधिकरण (SAHPRA) से प्राप्त हो गई है।
कंपनी आने वाले दिनों में इस उत्पाद को बाजार में उतारने की योजना बना रही है। यह प्री-फिल्ड, मल्टी-डोज इंजेक्टेबल पेन के रूप में दो क्षमता—2 मिग्रा/1.5 मि.ली. और 4 मिग्रा/3 मि.ली.—में उपलब्ध होगा, जिससे सप्ताह में एक बार लचीली खुराक दी जा सकेगी।
सन फार्मा के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) आलोक सांघवी ने कहा, “भारत के बाद दक्षिण अफ्रीका दूसरा बाजार है, जहां सन फार्मा को जेनेरिक सेमाग्लूटाइड की मंजूरी मिली है। यह विभिन्न बाजारों में कड़े गुणवत्ता मानकों को पूरा करने वाली जटिल जेनेरिक दवाओं के विकास की हमारी क्षमता को दर्शाता है। हम जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता बढ़ाने और मरीजों तथा स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए साक्ष्य-आधारित उपचार विकल्प उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
कंपनी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका में तीव्र शहरीकरण और बदलती जीवनशैली के कारण टाइप-2 डायबिटीज का बोझ बढ़ रहा है। इसके चलते मरीजों और स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ा है। ऐसे में प्रभावी उपचार तक पहुंच बढ़ाना इस राष्ट्रीय स्वास्थ्य चुनौती से निपटने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।








[931]Orionplay login ph | Legit online slot games via GCash,Gamitin ang orionplay login ph para sa mabilis na access. Mag-download ng APK at subukan ang pinakamabilis na GCash casino. Mag-sign up at maglaro na! visit: orionplay