नई दिल्ली: पूर्वी नौसैनिक कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल संजय भल्ला, एवीएसएम, एनएम ने भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट प्राधिकरण के डिजिटल ट्विन सेंटर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पोर्ट के डिजिटल ट्विन प्लेटफॉर्म और एआई-संचालित डिजिटल सहायक PORTGPT का लाइव प्रदर्शन देखा।
वीओसी पोर्ट प्राधिकरण ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया, “दौरे के दौरान वाइस एडमिरल ने डिजिटल ट्विन की संरचना और इसके कार्यान्वयन पर विस्तृत चर्चा की तथा इससे जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे। उन्होंने इसके त्वरित कार्यान्वयन की सराहना की और इसकी उस क्षमता को रेखांकित किया, जिसके माध्यम से यह वास्तविक समय में परिचालन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराकर अधिकारियों को तेज, सूचित और डेटा-आधारित निर्णय लेने में सक्षम बनाता है।”







