Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

ताजा खबर
वेदांता द्वारा प्रस्तुत जयपुर लिटरेचर फ़ेस्टिवल के ऐतिहासिक 20वें संस्करण की शोभा बढ़ाएँगे राहुल अकरकर, सिमी गरेवाल और विशाल भारद्वाज भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने के लिए भारतीय सैन्‍य दल रवाना बीएचईएल ने बाड़मेर और कल्याणपुर में दो सिंक्रोनस कंडेंसर परियोजनाओं के लिए पावरग्रिड से ऑर्डर प्राप्त किए आईआरबी ग्रुप के अक्टूबर माह के टोल राजस्व में 26% की उछाल, ₹836 करोड़ पर पहुंचा टेरी और नोकिया इंडिया ने हरियाणा के रेवाड़ी जिले में 10 तालाबों के पुनरुद्धार के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए एलएंडटी को नोएडा मेट्रो से एक्वा लाइन के विस्तार का मिला ऑर्डर
Search
Close this search box.

भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने के लिए भारतीय सैन्‍य दल रवाना

India-Sri Lanka Joint Exercise
India-Sri Lanka Joint Exercise

New Delhi: 12वें भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों का 170 सदस्यीय दल आज श्रीलंका रवाना हुआ। यह सैन्य अभ्यास 13 से 26 नवंबर, 2026 तक श्रीलंका के मदुरु ओया स्थित आर्मी प्रशिक्षण विद्यालय में आयोजित होगा। भारतीय दल में मुख्य रूप से राजपूताना राइफल्स की एक बटालियन के सैनिकों के साथ ही अन्य सैन्य शाखाओं और सेवाओं के जवान तथा भारतीय वायु सेना के कर्मी शामिल हैं।

अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के अधिदेश के तहत अर्ध-शहरी क्षेत्र में आतंकवाद-रोधी अभियान चलाने के लिए दोनों देशों की सेनाओं की संयुक्त सैन्य क्षमता बढ़ाना है।

मित्र शक्ति अभ्‍यास भारत और श्रीलंका के बीच प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है। इसका आयोजन बारी-बारी से भारत और श्रीलंका में किया जाता है। यह अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं में परिचालन समन्वय बढ़ाने, अभियान संबंधी अनुभव के आदान-प्रदान और आतंकवाद-रोधी अभियानों के संचालन में सर्वोत्तम कार्यप्रणालियां साझा करने का महत्वपूर्ण मंच है। इससे दोनों देशों के बीच आपसी समझ और पेशेवर सौहार्द को भी बढ़ावा मिलता है।

14 दिन तक चलने वाले इस अभ्यास में शारीरिक क्षमता बढ़ाने, सामरिक अभ्यास बेहतर बनाने तथा दोनों देशों के सैन्य दलों के बीच समन्वय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयुक्त योजना निर्माण, सामरिक अभियानों का पूर्वाभ्यास और विशेष युद्ध कौशल शामिल होगा। इनमें सड़क अवरोधक संबंधी अभियान, शहरी गश्त, वाहनों के काफिले की सुरक्षा, किसी क्षेत्र में घात लगाना, भीड़ को तितर-बितर करना तथा मजबूत किलेबंद ठिकानों के विरुद्ध संयुक्त सैन्य कार्रवाई शामिल हैं। सैन्‍य अभ्यास का समापन व्यापक सत्यापन के साथ होगा, जिसमें दोनों देशों के सैन्य दल प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई रणनीतियों, तकनीकों और प्रक्रियाओं का संयुक्त रूप से उपयोग करेंगे।

मित्र शक्ति 2026 अभ्यास भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा सहयोग मजबूत बनाएगा तथा दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक मैत्री और परस्‍पर विश्वास से भरे संबंधों को सुदृढ़ बनाएगा। साथ ही, यह क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सुरक्षा में भी सहायक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Recent News

Follow Us

Related News