Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

भारतीय कंपनियां अमेरिकी बाजार में ₹1.71 ट्रिलियन का निवेश करेंगी

Indian delegation at SelectUSA Investment Summit 2026

नई दिल्ली: भारतीय कंपनियों ने अमेरिकी बाजार में 1.71 ट्रिलियन रुपये (20.5 बिलियन डॉलर) से अधिक निवेश करने की घोषणा की है। इस निवेश का जश्न अमेरिका ने 2026 SelectUSA Investment Summit में मनाया। यदि ₹1.71 ट्रिलियन की यह राशि भारत की 1.47 बिलियन आबादी में बांटी जाए, तो प्रत्येक व्यक्ति को लगभग ₹1,163 मिल सकते हैं।

इस निवेश का बड़ा हिस्सा भारतीय फार्मा सेक्टर से आने वाला है। भारतीय दवा कंपनियां अमेरिका में रिसर्च एवं डेवलपमेंट (R&D) और दवा निर्माण सुविधाओं में लगभग 19.1 बिलियन डॉलर का निवेश करेंगी।

भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में नए ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स में भी बड़ा निवेश किया है। इस क्षेत्र में 12 कंपनियों ने 1.1 बिलियन डॉलर निवेश करने की घोषणा की है।

भारतीय स्टील कंपनियां भी अमेरिका की औद्योगिक क्षमता के आधुनिकीकरण में योगदान दे रही हैं। भारतीय स्टील कंपनियां अमेरिकी बाजार में 255 मिलियन डॉलर से अधिक का निवेश करने जा रही हैं।

इस भारतीय निवेश पर टिप्पणी करते हुए भारत में United States Embassy in India ने X पर लिखा, “एक ऐतिहासिक उपलब्धि! भारतीय कंपनियों द्वारा अमेरिका में रिकॉर्ड 20.5 बिलियन डॉलर के निवेश का जश्न 2026 SelectUSA Investment Summit में मनाया गया। यह भारत से अब तक का सबसे बड़ा निवेश है। फार्मास्युटिकल विस्तार, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग, ऊर्जा अवसंरचना और उभरती प्रौद्योगिकियों तक, भारतीय उद्योग वहां निवेश कर रहे हैं जहां उन्हें विकास की सबसे अधिक संभावनाएं दिखती हैं – अमेरिका!”

नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ये घोषणाएं दिखाती हैं कि SelectUSA वैश्विक निवेशकों को अमेरिका में अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इससे आर्थिक विकास, नवाचार और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिल रहा है।

दूतावास ने कहा कि SelectUSA Annual Investment Summit अमेरिका का सबसे प्रमुख कार्यक्रम है, जो निवेशकों, कंपनियों, आर्थिक विकास संगठनों (EDOs) और उद्योग विशेषज्ञों को जोड़कर नए व्यापारिक समझौतों और निवेश अवसरों को बढ़ावा देता है।

नई दिल्ली में SelectUSA कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में अमेरिकी राजदूत Sergio Gor ने कहा, “मुझे गर्व है कि हम 2030 तक भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार को 500 बिलियन डॉलर तक दोगुना करने के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। निष्पक्ष, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार के माध्यम से हम अमेरिका में विश्वस्तरीय निवेश आकर्षित कर रहे हैं और दोनों देशों के लिए साझा समृद्धि पैदा कर रहे हैं।”

Biocon Limited की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन Kiran Mazumdar-Shaw ने कहा, “भारत-अमेरिका के लंबे समय से चले आ रहे व्यापारिक संबंधों ने दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण मूल्य सृजित किया है। इससे मजबूत कारोबारी संबंध बने हैं और वर्षों से दोनों देशों के लोगों की समृद्धि और विकास में योगदान मिला है। आपके नेतृत्व में दोनों देशों के बीच लगातार संवाद ने इन द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत किया है।”

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Follow Us

Related News