Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

Search
Close this search box.

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

जिंदल स्टेनलेस ने पंजाब में स्टेनलेस स्टील सरिया ‘जिंदल इन्फिनिटी’ पेश किया, रिटेल बाजार में रखे कदम

Jindal Stainless
अमृतसर: भारत की सबसे प्रमुख स्टेनलेस-स्टील निर्माता कंपनी जिंदल स्टेनलेस ने अपने स्टेनलेस स्टील सरियों ‘जिंदल इन्फिनिटी’ को रिटेल बाजार में उतारने की घोषणा की है, जिसकी शुरुआत पंजाब से की गई है। इस कदम के माध्यम से जिंदल स्टेनलेस उन्नत निर्माण सामग्री आसानी से आम ग्राहकों को उपलब्ध कराना चाहता है।
अमृतसर में जिंदल स्टेनलेस द्वारा आयोजित दो-दिवसीय कार्यक्रम में उत्पाद का अनावरण किया गया, जिसमें प्रमुख हितधारकों और जमीनी स्तर पर सामग्री के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ठेकेदारों, आर्किटेक्ट्स और स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का उददेश्य सामग्री के बारे में जागरूकता बढ़ाना, उत्पाद के प्रति समझ को बेहतर बनाना, और उपयोग के तरीके बताना था। पंजाब में लगभग 20 भागीदारों के रिटेल और वितरण नेटवर्क के साथ जिंदल इंफिनिटी स्टेनलेस स्टील सरिया लोगों तक पहुंचेगा।
जिंदल स्टेनलेस के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने इस बारे में टिप्पणी करते हुए कहा, “भारत में बड़े स्तर पर निर्माण कार्य हो रहे हैं, ऐसे में अब ध्यान केवल तेजी से काम पूरा करने और शुरुआती खर्च पर नहीं बल्कि ऐसी सामग्री पर होना चाहिए जो लंबे समय तक प्रदर्शन, सुरक्षा और जीवन मूल्य दें। जिंदल इन्फिनिटी के साथ रिटेल बाजार में उतरने का हमारा फैसला निर्माण कार्यों के सिलसिले में हमारी क्षमताओं के विकास को दर्शाता है। स्टेनलेस स्टील सरियों ने दुनिया भर में महत्वपूर्ण अनुप्रयोग में अपनी अहमियत साबित की है, और इस कोशिश के ज़रिए, हमारा मकसद इन आधुनिक उत्पादों को भारतीय ग्राहकों तक पहुंचाना है। यह कदम हमारे बड़े लक्ष्य के अनुरूप है, जिसमें अच्छी गुणवत्ता, ज्यादा सुरक्षा और बेहतर वातावरण को बढ़ावा देना शामिल है।”
‘जिंदल इन्फिनिटी’ स्टेनलेस स्टील सरियों ने तटीय इलाकों, मेट्रो और रियल एस्टेट जैसे अहम परियोजनाओं में अपना लोहा मनवाया है। साधारण सरियों की तुलना में स्टेनलेस स्टील के सरिये जंग रोधी होते हैं। इनमें क्लोराइड सहन करने की क्षमता भी ज्यादा होती है, जिसकी वजह से ये प्रतिकूल वातारण में भी ज्यादा समय तक चलते हैं। ये सरिये ज्यादा वजन सहने, ज्यादा खिंचाव झेल सकने और भूकंप के समय भी बेहतर प्रदर्शन करने जैसी विशेषताओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इसके अलावा ज्यादा तापमान में भी ये जल्दी खराब नहीं होते और इनमें कंक्रीट के इस्तेमाल की जरूरत कम होती है, जिससे ढांचा ज्यादा सुरक्षित होता है और बेहतर बनावट बनती है। ये सामान्य सरियों के मुकाबले दो गुना से भी ज्यादा समय तक चल सकते हैं, जिसकी वजह से रखरखाव खर्च में कमी आती है और लंबे समय में ज्यादा फायदा मिलता है। इसलिए ये लंबे समय तक के लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिहाज से एक अच्छा विकल्प हैं।
जिंदल स्टेनलेस के सेल्स प्रमुख राजीव गर्ग ने लॉन्च पर कहा, “यह कोशिश ग्राहकों तक मजबूत पहुंच बनाने पर केंद्रित है, जो बाजार में उपलब्धता और उपभोक्ताओं, आर्किटेक्ट्स, इंजीनियर्स व ठेकेदारों से सीधे जुड़ाव पर आधारित है। बढ़ते हुए डिस्ट्रीब्यूटर और डीलर नेटवर्क के साथ हम बड़े स्तर पर काम करने की तैयारी कर रहे हैं। शुरुआती प्रतिक्रिया से साफ है कि बेहतर प्रदर्शन वाले और अलग तरह के सामग्री की जरूरत है, खासकर उन कामों में जहां लंबे समय तक टिकाऊ और भरोसेमंद उत्पाद की सख्त जरूरत है।”
‘जिंदल इन्फिनिटी’ स्टेनलेस स्टील सरिये हरियाणा के हिसार में स्थित जिंदल स्टेनलेस प्लांट में बने स्टील के मोटे व ठोस टुकड़ों से तैयार किए जाते हैं और फिर उन्हें गाजियाबाद में कंपनी की फैक्ट्री में सरियों का रूप दिया जाता है। वे कंपनी के लॉन्ग प्रोडक्ट श्रेणी का हिस्सा हैं और इनका उपयोग इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे से लेकर पुल, हाईवे और रियल एस्टेट तक विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है।
एक ओर जहां जापान और यूरोप के कुछ हिस्सों में महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के लिए पहले से ही स्टेनलेस स्टील सरिये का इस्तेमाल हो रहा है, वहीं जिंदल स्टेनलेस अपनी इस पहल के जरिये भारत में भी इसके बारे में जागरूकता और इस्तेमाल को बढ़ावा देना चाहती है।
‘जिंदल इन्फिनिटी’ स्टेनलेस स्टील सरिया पंजाब के अन्य प्रमुख बाजारों जैसे लुधियाना और चंडीगढ़ में भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद अगले 6 से 12 महीनों में हरियाणा और आंध्र प्रदेश के चुनिंदा बाजारों में भी यह उपलब्ध रहेगा। इस कदम के साथ, जिंदल स्टेनलेस का लक्ष्य निर्माण सामग्री के चयन के तरीके में बदलाव लाना है। स्टेनलेस स्टील सरिये को सीधे आम ग्राहकों तक पहुंचाकर कंपनी भारत में ज्यादा टिकाऊ, मजबूत और भावी निर्माण पद्धतियों की नींव रख रही है।

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Recent News

Follow Us

Related News