Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

ताजा खबर
हिंदुस्तान जिंक ने वित्त वर्ष 2025-26 में 32 मिलियन टन अयस्क जोड़ा; अन्वेषण सफलता दर 88% के पार बीएचईएल ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के व्यापक रखरखाव हेतु टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया Coforge ने हाई-टेक क्षेत्र में AI फीचर्स से एंटरप्राइज परिणामों की ओर बदलाव को तेज किया ACME Solar ने राजस्थान में 66.68 मेगावाट सौर क्षमता और 300 मेगावाट घंटा BESS क्षमता शुरू की Bharat Forge और RTX की प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा भारत के स्वदेशी HALE UAV कार्यक्रम के लिए टर्बोप्रॉप इंजन की संभावनाएं तलाशेंगे BHEL को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 2025-26 के अंतर्गत द्वितीय पुरस्कार; लगातार तीसरे वर्ष राजभाषा के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
Search
Close this search box.

कोयला क्षेत्र में परिसंपत्ति मुद्रीकरण पहल के तहत BCCL ने दुग्दा कोल वाशरी का स्थल जेएसडब्ल्यू स्टील को सौंपा

कोयला क्षेत्र में परिसंपत्ति मुद्रीकरण पहल के तहत BCCL ने दुग्दा कोल वाशरी का स्थल जेएसडब्ल्यू स्टील को सौंपा
BCCL Hands Over Dugda Coal Washery to JSW in a Landmark Step Towards Coal Sector Monetization

New Delhi: भारत के कोयला क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए बीसीसीएल ने आज अपनी 2.0 मिलियन टन प्रतिवर्ष (एमटीपीए) क्षमता वाली दुग्दा कोल वाशरी का औपचारिक स्थल हस्तांतरण (साइट हैंडओवर) जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड को किया। कोयला भवन मुख्यालय में आयोजित इस अवसर पर सीएमडी बीसीसीएल, श्री मनोज कुमार अग्रवाल, कार्यकारी निदेशकगण तथा जेएसडब्ल्यू स्टील एवं जेएसडब्ल्यू एनर्जी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कोयला मंत्रालय के मार्गदर्शन में संपन्न दुगदा कोल वाशरी का यह परिसंपत्ति मुद्रीकरण (एसेट मॉनेटाइजेशन) देश की पहली कोल वाशरी मॉनेटाइजेशन पहल है। यह परियोजना निजी क्षेत्र की सहभागिता के माध्यम से कोयला क्षेत्र की परिसंपत्तियों के आधुनिकीकरण, परिचालन दक्षता में वृद्धि तथा संसाधनों के अधिक प्रभावी एवं इष्टतम उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस पहल से कोयला परिशोधन (कोल बेनिफिसिएशन) क्षमता में वृद्धि, घरेलू कोकिंग कोल के बेहतर उपयोग को प्रोत्साहन तथा उच्च गुणवत्ता वाले धुले हुए कोकिंग कोल (वॉश्ड कोकिंग कोल) की उपलब्धता बढ़ने की अपेक्षा है। साथ ही, यह परियोजना भारत सरकार के ‘मिशन कोकिंग कोल’ के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए आयातित कोकिंग कोल पर निर्भरता कम करने तथा विदेशी मुद्रा की बचत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

परियोजना में जेएसडब्ल्यू की भागीदारी से कोयला आपूर्ति श्रृंखला की दक्षता में सुधार, सतत एवं आधुनिक कोयला प्रसंस्करण को बढ़ावा, रोजगार के नए अवसरों का सृजन तथा झारखंड एवं आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की अपेक्षा है। यह पहल आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के साथ-साथ देश के आत्मनिर्भर एवं सुदृढ़ कोयला क्षेत्र के निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Recent News

Follow Us

Related News